फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SC dismisses BCCI's petition seeking review of court verdict validating Lodha Panel recommendations

SC ने खारिज की BCCI की अपील, माननी ही होंगी लोढा समिति की सिफारिशें

Tue, 18 Oct 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
SC dismisses BCCI's petition seeking review of court verdict validating Lodha Panel recommendations
बीसीसीआई - फोटो : getty
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बीसीसीआई को एक और झटका दिया है। कोर्ट ने बीसीसीआई की उस याचिका को निरस्त कर दिया है जिसमें उसने लोढ़ा कमेटी की अनुशंसाओं को रिव्यू करने की मांग की थी।  
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लोढा कमेटी मामले पर सुनवाई करते हुए बीसीसीआई की फटकार लगाई थी और कमेटी की अनुशंसाओं को लागू करने से संबंधित फैसले को सुरक्षित रख लिया था।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इन सिफारिशों को लागू करने के लिए कुछ और वक्त की मांग की थी। सोमवार को ही बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर कर लोढा कमेटी को अब तक नहीं लागू करने पर अपनी स्थित स्पष्ट की थी। 
विज्ञापन


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ठाकुर को हलफनामा देकर यह स्पष्ट करने को कहा था कि उन्होंने आईसीसी को यह कहने के लिए लिखा कि लोढ़ा समिति के सुझाव सरकारी दखल के समकक्ष है। आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में ऐसा दावा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने हलफनामे में शशांक मनोहर के संदर्भ में ठाकुर ने कहा कि जब वह बीसीसीआई के अध्यक्ष थे तब उनका मानना था कि यदि बीसीसीआई लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप सीएजी के सदस्य को शीर्ष समिति  में सीएजी के सदस्य को शामिल करती है तो यह  सरकारी हस्तक्षेप होगा। ऐसा करने पर आईसीसी बीसीसीआई की सदस्यता रद्द कर सकता है। इसलिए उन्होंने उनसे अनुरोध किया था कि वह वर्तमान में आईसीसी अध्यक्ष हैं इसलिए  उन्होंने उनसे इस संबंध  पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed