WI Inning
0/0 ( ov)
Target: 224
Innings Break : WI need 224 runs in 20 remaining overs
{"_id":"5abe63b44f1c1bcb618b488e","slug":"savaus-virat-kohi-congrats-aiden-markram-to-hit-4th-test-hundred-just-10-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: मार्करम ने दिलाई अफ्रीका को मजबूत शुरुआत, विराट ने बांधे तारीफों के पुल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: मार्करम ने दिलाई अफ्रीका को मजबूत शुरुआत, विराट ने बांधे तारीफों के पुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
एडेन मार्करम
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से जोहांसबर्ग में शुरू हुए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन प्रोटियाज टीम ने जबर्दस्त शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्विंटन डी कॉक (7) और तेंबा बावुमा (25) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज की टीम ने मजबूत शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 216 गेंदों में 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 152 रन बनाए। सिर्फ 10 टेस्ट खेलने वाले मार्करम का यह चौथा टेस्ट शतक है। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं। मार्करम की इस पारी को देखकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करके उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
Aiden Markram 👌👏
— Virat Kohli (@imVkohli) March 30, 2018
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत मार्करम और डीन एल्गर (19) ने की और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा एबी डीविलियर्स (69) और हाशिम अमला 27 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कुमिंस ने 3, चैड सेयर्स ने 2 और नाथन लायन ने 1 विकेट झटके। बता दें कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे है।