फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   saurashtra wallop punjab to enter Ranji final

रणजी ट्रॉफीः सौराष्ट्र ने पंजाब को रौंद कर रचा इतिहास

Sun, 20 Jan 2013 06:23 PM IST
राजकोट/खेल डेस्क
राजकोट/खेल डेस्क Updated Sun, 20 Jan 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
saurashtra wallop punjab to enter Ranji final

रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए सौराष्ट्र ने पहली बार फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा। रविवार को समाप्त हुए एकतरफा सेमीफाइनल में उसने पंजाब को 229 रन से रौंद दिया। खिताब के लिए सौराष्ट्र की भिड़ंत मुंबई और सर्विसेज के बीच चल रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली के पालम मैदान में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल का नतीजा अब मैच के छठे दिन निकाला जाएगा क्योंकि मैच का तीसरा और चौथा दिन लगातार बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था।
विज्ञापन


सौराष्ट्र को दूसरी पारी में 170 रन पर समेटने के बाद मैच में पंजाब के लिए उम्मीद जगी थी लेकिन ‘मैन आफ द मैच’ आफ  स्पिनर विशाल जोशी ने पांच विकेट लेकर उसे शर्मनाक हार के लिए मजबूर कर दिया। विशाल ने मैच में कुल नौ विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौराष्ट्र ने पहली पारी में 477 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पंजाब की पहली पारी 299 पर सिमट गई थी। हालांकि मैच के चौथे दिन कप्तान हरभजन सिंह ने मेजबान टीम को सस्ते में समेटकर अपने लिए 349 रन का लक्ष्य निर्धारित कराया।

पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी लेकिन विशाल की घूमती गेंद के आगे पूरी टीम ने समर्पण कर दिया। सुबह दो विकेट पर 45 रन से आगे खेलने उतरी पंजाब की पूरी टीम मैच के अंतिम दिन 21 ओवर में 74 रन और जोड़कर महज 119 रन पर ढेर हो गई।


सौराष्ट्र ने इसके साथ ही ग्रुप चरण में पंजाब से मिली आठ विकेट की हार का भी बदला चुका लिया। विशाल के अलावा धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने तीन और जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए। दूसरी पारी में पंजाब की ओर से मंदीप सिंह ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed