फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sarkar mahmudullah centuries in vain as new zealand take 1-0 lead against bangladesh

सरकार-महमुदुल्लाह के शतकों पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

Sun, 03 Mar 2019 10:35 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 03 Mar 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
sarkar mahmudullah centuries in vain as new zealand take 1-0 lead against bangladesh
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

सौम्य सरकार (149) और कप्तान महमुदुल्लाह (146) के शतक भी बांग्लादेश को रविवार को पारी की हार से बचा नहीं सके और न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एक पारी और 52 रन से अपने नाम किया।

विज्ञापन


हैमिल्टन में खेले गए टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी 234 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (200*) और टॉम लैथम (161) व जीत रावल (132) की उम्दा पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी 163 ओवर में 715/6 के स्कोर पर घोषित की। मेजबान टीम ने इस तरह पहली पारी के आधार पर 481 रन की विशाल बढ़त हासिल की। 
विज्ञापन


बांग्लादेश ने चौथे दिन जोरदार संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह पारी की हाल टालने में कामयाब नहीं हो सकी। बांग्लादेश ने चौथे दिन अपनी पारी 174/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। सौम्य सरकार और महमुदुल्लाह ने चौथे दिन कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने सरकार को क्लीन बोल्ड करके न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई। सरकार ने 171 गेंदों में 21 चौके और पांच छक्के की मदद से 149 रन बनाए। वह 150 का आंकड़ा पार करने से महज एक रन दूर रह गए।

जल्द ही बोल्ट ने लिटन दास (1) को क्लीन बोल्ड किया जबकि नील वेगनर ने मेहदी हसन (1) को जीत रावल के हाथों झिलवाकर न्यूजीलैंड को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद बोल्ट ने अबु जायेद (3) को बोल्ड करके बांग्लादेश को आठवां झटका दिया। 

एक छोर पर कीवी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला कर रहे कप्तान महमुदुल्लाह भी 150 का आंकड़ा पार करने से चूके और साउदी की गेंद पर बोल्ट को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। बांग्लादेशी कप्तान ने 229 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्के की मदद से 146 रन बनाए। साउदी ने इबादत हुसैन को विकेटकीपर वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड की जीत पक्की की।


न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। टिम साउदी ने तीन जबकि नील वेगनर ने दो विकेट लिए। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में 8 मार्च से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed