फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan Brother Musheer Khan Joins U-19 World Cup Elite List shikhar dhawan India U19 vs New Zealand U19

Musheer Khan: सरफराज खान के भाई ने अंडर-19 विश्व कप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, शिखर धवन के खास क्लब में शामिल

Tue, 30 Jan 2024 08:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 30 Jan 2024 08:52 PM IST
सार

मुशीर खान ने 126 गेंद की पारी में 131 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। मुशीर का स्ट्राइक रेट 103.97 का रहा। ओपनर आदर्श सिंह ने 52 और कप्तान उदय सहारन ने 24 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Brother Musheer Khan Joins U-19 World Cup Elite List shikhar dhawan India U19 vs New Zealand U19
मुशीर खान - फोटो : BCCI/X

विस्तार

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स राउंड में शानदार शुरुआत की। उसने मंगलवार (30 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। भारत ने इस मैच में कीवी टीम को 214 रन से हरा दिया। उसके लिए मुशीर खान ने शानदार शतक लगाया। संयोग कि बात है कि एक दिन पहले ही मुशीर के बड़े सरफराज खान का चयन भारतीय टेस्ट टीम में हुआ है। वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए हैं। उनके चयन के अगले ही दिन मुशीर ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


मुशीर खान ने 126 गेंद की पारी में 131 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। मुशीर का स्ट्राइक रेट 103.97 का रहा। ओपनर आदर्श सिंह ने 52 और कप्तान उदय सहारन ने 24 रन की पारी खेली। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 295 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 28.1 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। भारत के सौम्य पांडे ने चार विकेट लिए। मुशीर खान ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दो विकेट झटके।
विज्ञापन

Sarfaraz Khan Brother Musheer Khan Joins U-19 World Cup Elite List shikhar dhawan India U19 vs New Zealand U19
मुशीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुशीर ने लगाया दूसरा शतक
18 साल के मुशीर खान का फॉर्म टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उन्होंने चार मैचों में दो शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 131 रन बनाने से पहले उन्होंने ग्रुप दौर में आयरलैंड के खिलाफ 118 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ तीन रन बनाने वाले मुशीर अगले चार मुकाबलों में 50 से ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 73 रन बनाए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सैकड़ा जड़ दिया है।

Sarfaraz Khan Brother Musheer Khan Joins U-19 World Cup Elite List shikhar dhawan India U19 vs New Zealand U19
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
धवन के करीब पहुंचे मुशीर खान
मुशीर एक अंडर-19 विश्व कप में कम से कम दो शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए। भारत के लिए 20 साल बाद किसी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की है। पिछली बार बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने 2004 में अंडर-19 विश्व कप के दौरान तीन शतक ठोक दिए थे। अब मुशीर के पास धवन की बराबरी और फिर उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। धवन ने उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 505 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया चैंपियन नहीं बन पाई थी। भारत सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हार गया था। पाकिस्तानी टीम तब वेस्टइंडीज को हराकर चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed