मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता का शादी कराने वाली एक वेबसाइट का दुरुपयोग कर वॉहट्सएप पर एक महिला से अश्लील बातों में संलिप्ता का मेल संघ के सदस्यों के पास आया। संजीव वही शख्स हैं, जिन्होंने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण पर सीएसी का सदस्य रहने के बावजूद आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ने को लेकर बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन को हितों के टकराव की शिकायत की थी।
महिला से अश्लील चैट करता था यह क्रिकेट अधिकारी! सचिन-लक्ष्मण पर भी लगाए थे आरोप
मेल में कहा गया है कि संजीव ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग पहले महिला से संपर्क साधन के लिए किया और फिर अश्लील बातों में शामिल रहा। यहां तक कि शिकायतकर्ता महिला ने इस मुद्दे को उठाया और संजीव की प्रोफाइल को साइट से ब्लॉक करने को कहा। इस मेल के आने के बाद एमपीसीए के सदस्य राज सिंह चौहान ने सचिव मिलिंद कानमाडिकर को लिखा, ‘आज मुझे एक पत्र मिला जिसमें कुछ कागजात संलिप्त हैं। यह पत्र संजीव के खिलाफ शिकायत है और यह शिकायत एक महिला ने की है।’
ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी शिकायत
उन्होंने कहा, ‘महिला का कहना है कि यह शख्स एमपीसीए का सदस्य संजीव गुप्ता है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शिकायत की थी।’ उन्होंने कहा, ‘यह मामला फरवरी-2019 का है। मैं साथ में वह पत्र संलिप्त कर रहा हूं। आप पत्र में लिखी जानकारी को जांचें और हमें बताएं कि इस तरह के मामलों की एमपीसीए में रिपोर्ट की जा सकती है या नहीं।’
क्या हैं आरोप
शादी कराने वाली साइट पर जो शिकायत है, उसमें लिखा है, ‘यह साइट कोई संजीव गुप्ता नाम के शख्स द्वारा उपयोग में ली जा रही है जो इंदौर का रहने वाला है और उसकी आईडी 19997366 है। यह इस साइट को अश्लील बातें, इत्यादि जैसी चीजों के लिए उपयोग में ले रहा है। वह महिलाओं को लुभाते हैं और व्हॉट्सएप विडियो चैट के जरिए अश्लील बातें करते हैं।’