कमेंटरी पैनल से हटाए जाने पर संजय मांजरेकर ने बताया कारण, कहा- BCCI के फैसले का सम्मान करता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बीसीसीआई द्वारा कमेंटरी पैनल से हटाए जाने पर रविवार को अपनी बात सामने रखी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हो सकता है कि बीसीसीआई मेरे काम से खुश नहीं रही हो, इसलिए मैं एक पेशेवर के तौर पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले को स्वीकार करता हूं, उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कमेंटरी को एक महान विशेषाधिकार माना है, लेकिन कभी भी हक नहीं जमाया। यह मेरे मुखिया पर निर्भर है कि वे मुझे चुनते हैं या नहीं और मैं हमेशा इसका सम्मान करूंगा।
I have always considered commentary as a great privilege, but never an entitlement. It is up to my employers whether they choose to have me or not & I will always respect that. Maybe BCCI has not been happy with my performance of late. I accept that as a professional.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 15, 2020विज्ञापन
भारत के पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर लंबे समय से कमेंटरी करते रहे हैं और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट समेत आईपीएल और भारतीय मैचों में भी हमेशा दिखते रहे हैं। लेकिन उन्हें भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए कमेंटरी पैनल में जगह नहीं दी गई और फिर रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल से भी उनका नाम हटा दिया गया है।
बता दें कि चर्चित कमेंटेटर संजय मांजरेकर अक्सर विवादों से जुड़े रहे हैं और उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। उनके द्वारा 2019 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा पर किया गया ट्वीट काफी विवादों में रहा था। इसपर खुद जडेजा ने भी जवाब देते हुए उनपर तीखा हमला किया था और खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए कहा था।
फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज और आईपीएल दोनों को ही स्थगित कर दिया गया है। वनडे सीरीज की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है तो वहीं आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 15 अप्रैल से करवाने की बात की गई है।