फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Manjrekar Picks Top 3 Contenders For Royal Challengers Bangalore Captaincy after Virat Kohli

RCB का नया कप्तान कौन: पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर ने इन तीन खिलाड़ियों को बताया सबसे अच्छा विकल्प, जानिए उनके बारे में

Sun, 26 Sep 2021 04:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Sep 2021 04:53 PM IST
सार

कोहली 2013 से आरसीबी के कप्तान हैं। ऐसे में अचानक नए कप्तान को चुना जाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Sanjay Manjrekar Picks Top 3 Contenders For Royal Challengers Bangalore Captaincy after Virat Kohli
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे। अब हर जगह यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। कोहली 2013 से आरसीबी के कप्तान हैं। ऐसे में अचानक नए कप्तान को चुना जाना आसान नहीं होगा। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बैंगलोर के कप्तान के तौर पर तीन खिलाड़ियों का नाम सुझाया है। 
विज्ञापन

 

मांजरेकर इनको मानते हैं बेहतर ऑप्शन

मांजरेकर का मानना है कि किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और डेविड वार्नर में से कोई एक इस बैंगलोर फ्रेंचाइजी का कप्तान बन सकता है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के पोलार्ड कोई नौसिखिया नहीं हैं। उनको देखकर लगता है कि उनमें कप्तानी के गुण हैं। आप टीम में से ऐसे खिलाड़ियों को छांट सकते हो, जिन्हें देखकर ही उनके अंदर की कप्तानी वाले गुण सामने आ जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलार्ड में दिखती है लीडरशिप क्वालिटी

मांजरेकर ने कहा कि पोलार्ड मेरे पसंदीदा विकल्प हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव या डेविड वार्नर को कप्तानी के लिए खरीद सकती है। वार्नर पहले भी अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में आईपीएल खिताब जिता चुके हैं। सूर्यकुमार ने हालांकि अब तक किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं की है।

 
विज्ञापन

डिविलियर्स को कप्तान बनाना अच्छा फैसला नहीं

मांजरेकर का मानना है कि एबी डिविलियर्स को नया कप्तान बनाना फ्रेंचाइजी के लिए बिलकुल फायदेमंद नहीं होगा, क्योंकि अब वे उम्रदराज हो चुके हैं। उन्होंन कहा कि डिविलियर्स के पास क्रिकेट में मुश्किल से कुछ साल बचे हैं। इसलिए मैं ऐसे खिलाड़ी को शामिल करना चाहूंगा जो कम से कम तीन साल और क्रिकेट खेल सके। इस श्रेणी में पोलार्ड, सूर्यकुमार और वार्नर फिट बैठते हैं। 

 

स्टेन ने राहुल को माना बेहतर विकल्प

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी आरसीबी की कप्तानी को लेकर विचार प्रकट किए थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान स्टेन ने कहा कि केएल राहुल आईपीएल के 15वें संस्करण में आरसीबी के अगले कप्तान हो सकते हैं। वह अगले साल आईपीएल की नीलामी में बेंगलुरू लौटने वाले हैं। राहुल पहले भी बैंगलोर फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं और फिलहाल पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।
 
 

आरसीबी एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सका

कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। टीम ने 2016 में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था, जब वे फाइनल में पहुंचे थे। कोहली ने खुद ही कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। इसके साथ ही वे टी-20 में टीम इंडिया की कप्तानी भी छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed