{"_id":"682d86f808c687d7d50cbe3f","slug":"sanjay-bangar-said-that-if-he-was-ms-dhoni-he-would-call-it-a-day-and-walk-away-from-the-ipl-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'अगर मैं धोनी की जगह होता तो...', बांगड़ ने माही के संन्यास पर कही बड़ी बात; सीएसके पर भी रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'अगर मैं धोनी की जगह होता तो...', बांगड़ ने माही के संन्यास पर कही बड़ी बात; सीएसके पर भी रखी राय
Wed, 21 May 2025 01:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 May 2025 01:25 PM IST
सार
बांगड़ का कहना है कि अगर वह धोनी की जगह होते तो पर्याप्त क्रिकेट खेलने और फ्रेंचाइजी के हितों का ध्यान रखने के बाद संन्यास ले लेते। बांगड़ का मानना है कि अगर धोनी सोच रहे हैं कि उनकी मौजूदगी में सीएसके में बदलाव आएगा तो संन्यास लेने का कोई आदर्श समय नहीं होगा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अब आईपीएल से संन्यास ले लेना चाहिए। बांगड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की हार के बाद यह बयान दिया है। सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा है और टीम 10 मुकाबले हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
Trending Videos
अगले सीजन को लेकर धोनी ने नहीं लिया है फैसला
सीएसके के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। धोनी आईपीएल से कब संन्यास लेंगे इसकी चर्चा लगातार होती रहती है। धोनी भी इस बारे में राय रख चुके हैं और उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल समाप्त होने के बाद आठ महीने देखते हैं कि उनका शरीर अगला सीजन खेलने के लिए कितना फिट है। माही ने कहा था कि उन्होंने 2026 सीजन में खेलने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

बांगड़ बोले- धोनी को तथ्य स्वीकार करना होगा
बांगड़ का कहना है कि अगर वह धोनी की जगह होते तो पर्याप्त क्रिकेट खेलने और फ्रेंचाइजी के हितों का ध्यान रखने के बाद संन्यास ले लेते। बांगड़ का मानना है कि अगर धोनी सोच रहे हैं कि उनकी मौजूदगी में सीएसके में बदलाव आएगा तो संन्यास लेने का कोई आदर्श समय नहीं होगा। बांगड़ ने कहा कि इस दिग्गज विकेटकीपर को इस तथ्य स्वीकार कर लेना चाहिए कि भले ही वह टीम में न हों, लेकिन फ्रेंचाइजी आगे बढ़ती रहेगी।
ये भी पढ़ें: MI vs DC Weather Report: मुंबई-दिल्ली मैच पर बारिश का साया, मैच धुला तो किस टीम को लगेगा झटका? जानें समीकरण

बांगड़ ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, मेरा मतलब है, यह सब धोनी पर निर्भर करता है, लेकिन अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं कहता कि बस अब बहुत हो गया। मैं जिस तरह खेलना चाहा, खेला है। मैंने फ्रेंचाइजी के हितों का भी ध्यान रखा है। अगर आप सोच रहे हैं कि बदलाव बहुत जल्दी होगा, तो इसके लिए कोई आदर्श समय नहीं होता। इसलिए आप इस तथ्य को स्वीकार सकते हैं कि, ठीक है, भले ही मैं अभी छोड़ दूं फ्रेंचाइजी अपने आप आगे बढ़ेगी। शायद इसमें एक साल और लग जाए, लेकिन मैं पूरे सीजन के लिए यहां नहीं रहूंगा। इसलिए अगर मैं उस स्थिति में होता तो मैं धोनी की स्थिति को इस तरह देखता।
आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन
इस सीजन धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। धोनी इस सीजन काफी निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। यहां तक कि वह नौवें नंबर पर भी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सीएसके का इस सीजन आखिरी मुकाबला 25 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से होगा।