फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza journy ends in Wimbledon after loss in mixed doubles semi-finals, gave an emotional message

Sania Mirza: सेमीफाइनल में हारकर विंबलडन से बाहर हुईं सानिया मिर्जा, सोशल मीडिया पर दिया भावुक संदेश

Thu, 07 Jul 2022 06:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 06:17 PM IST
सार

मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में हारने के बाद विंबलडन ओपन में सानिया मिर्जा का सफर खत्म हो गया। यह उनका आखिरी विंबलडन ओपन था। इससे बाहर होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक मैसेज लिखा। 
 

विज्ञापन
Sania Mirza journy ends in Wimbledon after loss in mixed doubles semi-finals, gave an emotional message
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने विंबलडन ओपन से बाहर होने के बाद भावुक संदेश लिखा है। सानिया और मेट पेविक की जोड़ी विंबलडन ओपन के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई और फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। हालांकि, इस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग में सानिया का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वो महिला युगल वर्ग से पहले ही बाहर हो गईं थी। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में आया था, जब उन्होंने महिला युगल वर्ग में खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन


सानिया ने पहले ही एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वो टेनिस को अलविदा कह देंगी। विंबलडन ओपन के सेमीफाइनल में हार के बाद सानिया ने भावुक मैसेज लिखा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)



क्या था सानिया का मैसेज?
सानिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "खेल आपसे बहुत कुछ लेता है। मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से और भावनात्मक रूप से। जीत और हार... घंटों की मेहनत और मुश्किल हार के बाद रात भर की नींद गायब, लेकिन यह आपको बदले में बहुत कुछ देता है, जो की बहुत सारे काम नहीं दे पाते। इसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगी। आसूं और खुशी, लड़ाई और संघर्ष.. जो भी मेहनत हम लोग करते हैं वो इसके लायक होती है। इस बार विंबलडन जीतना मेरी किस्मत में नहीं था, लेकिन यह टूर्नामेंट शानदार रहा। यहां पर खेलना और जीत हासिल करना 20 साल तक गर्व की बात है। मुझे आपकी याद आएगी। जब तक हम दोबारा मिलेंगे।"

महिला युगल की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने महिला युगल वर्ग में ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन ओपन और यूएस ओपन एक-एक बार जीता है। वहीं, मिश्रित युगल इवेंट में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन भी एक-एक बार जीता है। 2016 ओलंपिक गेम्स में उन्हें मिश्रित युगल वर्ग में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed