फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों वाले ट्वीट पर रिहाना के समर्थन में उतरा पंजाब का यह क्रिकेटर, मोदी सरकार को लगाई फटकार

Thu, 04 Feb 2021 03:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Sharma supported Rihanna on farmers protest criticises MEA on tweets saying internal issue
संदीप शर्मा और रिहाना - फोटो : instagram@badgalriri, twitter@sandeep25a

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने वाली अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना को अब पंजाब के क्रिकेटर का साथ मिला है। कई क्रिकेटरों के आलोचना के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा पॉप गायिका के बचाव में उतर आए हैं। शर्मा ने भारत सरकार और कई दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा अंदरूनी मामले वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए उसकी आलोचना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी में एक लंबा पोस्ट लिखकर रिहाना का समर्थन किया और इस मामले में अपना पक्ष रखा। हालांकि शर्मा ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। 

Sandeep Sharma supported Rihanna on farmers protest criticises MEA on tweets saying internal issue
रिहाना - फोटो : instagram@badgalriri

संदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रिहाना ने दुनिया से किसानों का समर्थन करने की अपील की। विदेश मंत्रालय समेत कई लोगों ने मशहूर गायिका रिहाना द्वारा किसानों के समर्थन करने का विरोध किया और इसे भारत का अंदरूनी मामला बताया। लेकिन इस तर्क से किसी को भी एक-दूसरे की परवाह नहीं करनी चाहिए क्योंकि हर बात किसी का आंतरिक मामला है।'

Sandeep Sharma supported Rihanna on farmers protest criticises MEA on tweets saying internal issue
संदीप शर्मा
उन्होंने आगे लिखा, 'इस तर्क के हिसाब से तो पाकिस्तान में हिंदुओं, अहमदियों, ईसाईयों और सिखों के नरसंहार पर किसी बाहरी को कुछ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि वो उनका अंदरूनी मामला है।' 



संदीप ने इसके अलावा जर्मनी में नाजी सरकार द्वारा किए गए नरसंहार, अमेरिका में अश्वेतों, चीन में उइगरों के साथ अत्याचार और भारत में 1984 में सिखों और मुसलमानों के साथ हुई हिंसा का भी उदाहरण देते हुए अंदरूनी मामले के संबंध में अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Sharma supported Rihanna on farmers protest criticises MEA on tweets saying internal issue
रिहाना - फोटो : twitter

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश के विभिन्न इलाकों में किसानों का आंदोलन जारी है। राजधानी दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसान ढाई महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले में मशहूर पॉप गायिका रिहाना द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन करने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है।
 

विज्ञापन
Sandeep Sharma supported Rihanna on farmers protest criticises MEA on tweets saying internal issue
प्रज्ञान ओझा और रिहाना - फोटो : Social Media

प्रसिद्ध कैरेबियाई गायिका द्वारा किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर करते हुए किसानों को समर्थन देने वाले ट्वीट को लेकर समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। रिहाना के इस ट्वीट के खिलाफ भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई तो वहीं कई क्रिकेटरों ने भी इसे देश का अंदरूनी मामला बताते हुए अपना विरोध जताया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed