आईपीएल 2020 में अपनी तूफानी बल्लेबजी से सुर्खियां बटोरने वाले हरियाणा के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने नई पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले तेवतिया ने तीन फरवरी को सगाई कर ली।
एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले तेवतिया की सगाई, IPL से पहले दी खुशखबरी
27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने गृहनगर में अपनी मंगेतर रिधि को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान राहुल के साथी क्रिकेटर जयंत यादव और नितीश राणा भी समारोह में मौजूद थे।
3.2.2021 💍❤️ pic.twitter.com/ERRbWbWuOk
— Rahul Tewatia (@rahultewatia02) February 4, 2021
बता दें कि तेवतिया पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने राजस्थान को अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर कई मैच भी जिताये थे। राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच में सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने शुरुआत में बेहद धीमी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया और एक ओवर में पांच छक्के जड़कर 31 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को हारे हुए मैच में जीत दिलाई। उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल को एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े थे।