फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sandeep Patil refuses reports of 'retirement talks' with Tendulkar

सचिन को मिला संन्यास का 'इशारा', पर पाटिल का इनकार

Wed, 18 Sep 2013 12:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Sep 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Patil refuses reports of 'retirement talks' with Tendulkar

पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि चयनकर्ताओं ने तेंदुलकर को 200वें टेस्ट के बाद संन्यास लेने का इशारा दे दिया है। हालांकि, संदीप पाटिल ने इस खबर से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने इस बात से मना इनकार किया कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के संन्यास को लेकर उन दोनों के बीच कोई बातचीत हुई है।
विज्ञापन


तेंदुलकर नवंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

पाटिल ने बुधवार को खुद ही इन कयासों पर विराम देते हुए कहा, "सचिन से मिलना हमेशा सुखद होता है। लेकिन न मैं पिछले 10 महीनों से उनसे मिला हूं और न ही उन्होंने मुझसे बात की है। हमने किसी बात पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया। सभी बातें बकवास हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में पहले ऐसी खबर आई थी कि पाटिल ने बीसीसीआई के नवंबर में वेस्ट इंडीज के साथ दो टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज का कार्यक्रम तय करने के बाद तेंदुलकर से मुलाकात की है।


इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चयनकर्ता तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच के बाद उनके भविष्य पर फैसला करेंगे।

उस रिपोर्ट में एक चयनकर्ता के हवाले से कहा गया था कि पाटिल ने तेंदुलकर से वर्तमान स्थिति देखने और युवाओं के लिए रास्ता बनाने को कहा।

तेंदुलकर ने भारत में खेले गए पिछले 10 टेस्ट मैचों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं। यह 10 टेस्ट मैच न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए। तेंदुलकर के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार शतक जनवरी 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed