फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sandeep Lamichhane is first nepals cricketer to play in ipl 2018 Twitter reactions

संदीप लामिछाने ने किया नेपाल का सिर उंचा, डेब्यू मैच में किया कमाल, लगा बधाइयों का तांता

Sun, 13 May 2018 02:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Lamichhane is first nepals cricketer to play in ipl 2018 Twitter reactions
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

आईपीएल 2018 का 45वां मुकाबले दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने विराट कोहली (70) और एबी डीविलियर्स (72*) की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही दिल्ली आईपीएल सीजन 11 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ से नेपाल के रहने वाले 17 साल के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने आरसीबी के खिलाफ डेव्यू कर एक अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन


दिल्ली की तरफ से खेलने वाले संदीप लामिछाने आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने। अपने पहले ही मुकाबले में संदीप ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए। संदीप ने अपना डेव्यू शिकार पार्थिव पटेल (6) को बनाया। उन्होंने पटेल को LBW आउट किया। इस साल आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने लामिछाने को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है। आइये जानते हैं कि संदीप के डेव्यू पर फैंस ने ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रियाए दी है।
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा, 'मोदी जी बीते कल नेपाल में थे और उनमें से एक खिलाड़ी को आईपीएल 2018 के आज के मैच में खेलने का मौका मिल गया।'
 

Sandeep Lamichhane is first nepals cricketer to play in ipl 2018 Twitter reactions
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

बोरिया मजूमदार ने ट्वीट कर कहा, 'संदीप की एक अलग कहानी है। उनके लिए क्या मोमेंट है। संदीप को इस गेम में मौका देने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स को धन्यवाद। उन्होंने माइकल क्लार्क को टैग करते हुए कहा कि आपको खुश होनी चाहिए। इसलिए आईपीएल खेल के लिए अच्छा है।'
 




इएसपीएनक्रिकइन्फो ने ट्वीट कर लिखा, 'आईपीएल में अब तक 13 देशों के खिलाड़ी शिरकत कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब नेपाल भी शामिल हो गया है।'
 
माइकल क्लार्क ने ट्वीट कर कहा, 'मेरा छोटा दोस्त संदीप लामिछाने को आईपीएल में खेलने का पहला मौका मिला। उनकी क्या जबर्दस्त कहानी है?'
 

Sandeep Lamichhane is first nepals cricketer to play in ipl 2018 Twitter reactions
संदीप लामिछाने

डीन जोन्स ने ट्वीट कर कहा, 'आशा है कि वह अच्छा करेंगे। नेपाल के लिए गर्व का क्षण है।'
 




दीपू नारायण ने ट्वीट कर कहा, 'सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी, जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया।
17 साल 11 दिन- मुजीब उर रहमान (2018)
17 साल 283 दिन- संदीप लामिछाने (2018)
18 साल 170 दिन -एम मार्स (2010)
18 साल 197 दिन-राशिद खान (2017)'
 


क्रिक ट्रैकर ने ट्वीट कर कहा, ' संदीप शर्मा के खेलने पर माइकल क्लार्क इस वक्त बहुत खुश हुए होंगे।'
 


राशिद खान ने ट्वीट कर कहा, 'गुड लक संदीप लाछिमाने आईपीएल में डेव्यू करने के लिए। इंशाअल्लाह तुम रॉ करोगे।'
 


बता दें कि संदीप लामिछाने नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। दाएं हाथ का यह स्पिनर उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब 2016 अंडर- 19 वर्ल्ड कप में आयलैंड के खिलाफ संदीप ने हैट्रिक सहित कुल 5 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए संदीप को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। बता दें कि इस टूर्नामेंट में संदीप ने 6 मैचों में कुल 14 विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed