फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanath Jayasuriya's contract as men's head coach is likely to be extended for a year following team success

SLC: श्रीलंका के प्रदर्शन में सुधार के बाद सनथ जयसूर्या जारी रखेंगे मुख्य कोच की भूमिका? सामने आई जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 05:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

क्रिस सिल्वरवुड के जून के अंत में जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने मुख्य कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। जयसूर्या के नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन में सुधार के बाद बोर्ड ने जयसूर्या को लंबी अवधि के लिए जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sanath Jayasuriya's contract as men's head coach is likely to be extended for a year following team success
सनथ जयसूर्या - फोटो : X

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का मुख्य कोच के रूप में करार एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। श्रीलंका टीम ने पिछले कुछ महीनों में सफलता हासिल की है, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट उनका कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर रहा है। श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में हराया, इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में टेस्ट मैच जीता और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में ग्रीन स्वीप किया। 
विज्ञापन

क्रिस सिल्वरवुड के जून के अंत में जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने मुख्य कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। जयसूर्या के नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन में सुधार के बाद बोर्ड ने जयसूर्या को लंबी अवधि के लिए जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, हम उनके साथ अनुबंध पर बातचीत के अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिन में आपको इस बारे में जानकारी मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले क्रिकेट सलाहकार बने थे जयसूर्या
जयसूर्या को पिछले साल दिसंबर में एक साल के लिए क्रिकेट सलाहकार बनाया गया था। यह एक ऐसी भूमिका है जिसमें उन्हें अधिकतर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में काम करना होता। हालांकि, वह इस साल टी20 विश्व कप के लिए टीम के साथ गए थे और बाद में उन्होंने मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में टीम को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली, लेकिन वह अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में शामिल है। अगर जयसूर्या का करार बढ़ाया जाता है तो उनका कार्यकाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के खत्म होने तक चलेगा। 
विज्ञापन

जयसूर्या को लेकर खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक थी। टेस्ट टीम के सबसे अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने जयसूर्या के टीम की कमान संभालने को एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed