फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Same Salary in Cricket: New Zealand Cricket has taken a big decision, women and men cricketers

Same Salary in Cricket: इस देश ने लिया बड़ा फैसला, महिला और पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगा समान वेतन

Tue, 05 Jul 2022 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Jul 2022 09:54 PM IST
सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) और खिलाड़ी संघ के बीच पांच साल का ऐतिहासिक करार हुआ। इसमें कहा गया कि पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में समान मैच फीस मिलेगी।

विज्ञापन

विस्तार

अभी दुनिया में लैंगिक असमानता खत्म नहीं हुई है और यह अंतर वेतन में भी दिखता है। इस स्थिति से खेल जगत भी अछूता नहीं है, लेकिन अब पहली बार विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड बोर्ड ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों को एकसमान वेतन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) और खिलाड़ी संघ के बीच पांच साल का ऐतिहासिक करार हुआ। इसमें कहा गया कि पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में समान मैच फीस मिलेगी।
विज्ञापन

करार में इतनी राशि बढ़ी
एनजेडसी, छह बड़े संघों और न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी संघ के तहत वाइट फर्न (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम) और घरेलू महिला खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों में पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी। बयान के मुताबिक, शीर्ष रैंकिंग वाली वाइट फर्न को साल में अधिकतम 1 लाख 63 हजार 246 न्यूजीलैंड डॉलर (पहले 83 हजार, 432 न्यूजीलैंड डॉलर), नौवीं रैंकिंग की खिलाड़ी को 1 लाख 48 हजार 946 डॉलर (पहले 66 हजार 266 न्यूजीलैंड डॉलर) और 17वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी को 1 लाख 42 हजार 346 न्यूजीलैंड डॉलर (62 हजार 833 न्यूजीलैंड डॉलर) तक मिलेंगे।

शीर्ष रैंकिंग वाली महिला घरेलू खिलाड़ियों को अधिकतम 19 हजार 146 न्यूजीलैंड डॉलर (पहले तीन हजार 423 न्यूजीलैंड डॉलर), छठी रैंकिंग की खिलाड़ी को 18 हजार 646 न्यूजीलैंड डॉलर (पहले तीन हजार 423 न्यूजीलैंड डॉलर) और 12वीं रैंकिंग खिलाड़ी को 18 हजार 146 न्यूजीलैंड डॉलर (पहले तीन हजार 423 न्यूजीलैंड डॉलर) तक मिलेंगे।

खिलाड़ी की संख्या 54 से बढ़कर 72 हुई
करार के अनुसार, घरेलू अनुबंध हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या 54 से बढ़कर 72 होगी। वहीं पुरुष खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने, ट्रेनिंग और खेलने में ज्यादा समय बिताने पर अधिक रिटेनर राशि दी जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेटरों की मैच फीस:
प्रारूप पुरुष महिला भारतीय रुपये
में राशि
टेस्ट 10,250 डॉलर 10,250 डॉलर 8 लाख 13 हजार रुपये
वनडे 4000 डॉलर 4000 डॉलर 3 लाख 17 हजार रुपये
टी-20 2500 डॉलर 2500 डॉलर 1 लाख 98 हजार रुपये
घरेलू वनडे 800 डॉलर 800 डॉलर 63 हजार रुपये
घरेलू टी-20 575 डॉलर 575 डॉलर 45 हजार रुपये
विज्ञापन

किसने क्या कहा?
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा- यह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छा है कि उन्हें पुरुषों के समान करार के साथ मान्यता मिल रही है।

न्यूजीलैंड के पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा- यह आगे की दिशा में बढ़ाया गया बड़ा कदम है। इससे युवा महिला और लड़कियां खेल के प्रति आकर्षित होंगी।
केन विलियम्सन, कप्तान, पुरुष क्रिकेट टीम।

भारत में महिला-पुरुष क्रिकेटरों की सालाना फीस
  • 2021-22 में महिला क्रिकेटरों की फीस : कैटेगरी ए (50 लाख रुपये), कैटेगरी बी (30 लाख रुपये), कैटेगरी सी (10 लाख रुपये)
  • 2021-22 में पुरुष क्रिकेटरों की फीस : कैटेगरी ए प्लस (7 करोड़ रुपये), कैटेगरी ए (5 करोड़ रुपये), कैटेगरी बी (3 करोड़ रुपये), कैटेगरी सी (1 करोड़ रुपये)
  • पुरुष घरेलू क्रिकेटर वेतन : सीनियर कैटेगरी (60 हजार रुपये), अंडर-23 (25 हजार रुपये), अंडर-19 (20 हजार रुपये)

पुरुष खिलाड़ियों को एक मैच की फीस :
एक टेस्ट (15 लाख रुपये), वनडे मैच (6 लाख रुपये), टी-20 (3 लाख रुपये)।
(जो अंतिम एकादश में नहीं खेलते हैं, उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलता है)।

महिला क्रिकेटर को एक मैच के लिए मिलने वाली फीस : 
सीनियर कैटेगरी (अंतिम एकादश) 20 हजार रुपये (पहले 12, 500 रुपये था)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed