फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sakshi shared family photo with husband Mahendra Singh Dhoni and Praful Patel daughter poorna patel

Sakshi Dhoni: साक्षी ने पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ शेयर की 'फैमिली' फोटो, प्रफुल्ल पटेल की बेटी भी आईं नजर

Thu, 18 Aug 2022 08:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 18 Aug 2022 08:02 PM IST
सार

धोनी की बात करें वह पिछली बार आईपीएल 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। चेन्नई के लिए वह सीजन यादगार नहीं था। टीम नौवें स्थान पर रही थी। धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Sakshi shared family photo with husband Mahendra Singh Dhoni and Praful Patel daughter poorna patel
एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ - फोटो : sakshisingh_r instagram

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। धोनी खुद काफी महीनों या सालों बाद कोई पोस्ट करते हैं, लेकिन साक्षी लगातार कुछ न कुछ शेयर करती हैं। उन्होंने गुरुवार (18 अगस्त) को एक तस्वीर शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साक्षी ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर उनके प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया।
विज्ञापन


साक्षी ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''परिवार जैसे दोस्त...वास्तव में परिवार!'' साक्षी के साथ इस तस्वीर में कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आ रही हैं। पूर्णा और साक्षी में काफी गहरी दोस्ती है। दोनों कई बार एक साथ कार्यक्रमों में दिखाई दे चुकी हैं। एक-दूसरे के साथ दोनों फोटो शेयर करती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णा के अलावा प्रियांशु चोपड़ा भी फोटो में हैं। वह धोनी और साक्षी की अच्छी दोस्त होने के साथ-साथ धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की क्रिएटिव डेवलपमेंट हेड भी हैं। साक्षी की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में धोनी के काले शर्ट की तारीफ कर रहे हैं। साक्षी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। उसमें उन्होंने फ्रूट-मेकअप चैलेंज को स्वीकार किया था और इसका हिस्सा बनी थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)



धोनी की बात करें वह पिछली बार आईपीएल 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। चेन्नई के लिए वह सीजन यादगार नहीं था। टीम नौवें स्थान पर रही थी। धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। वह टीम की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed