{"_id":"bec09f0e-8cdf-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"saif-wants-to-meet-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपने टैलेंट पर सचिन से मिलेगा अफगानी सैफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब अपने टैलेंट पर सचिन से मिलेगा अफगानी सैफ
मोहाली/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से वह क्रिकेटर बना सिर्फ एक ही सपना देखा काश एक बार भारतीय टीम के सितारे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हो जाए। एक अफगानिस्तानी होने के नाते यह आसान नहीं था। लेकिन ऊंचे दर्जे का क्रिकेटर बनने की धुन अफगानिस्तान के सैफ पकतियावाल को चंडीगढ़ खीच लाई।
विज्ञापन
सैफ को जब पता लगा कि भारतीय टीम मोहाली के पीसीए स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है तो उसने अपने सितारों की झलक पाने के लिए कोशिशें शुरू कर दीं। लेकिन पिछले तीन दिनों से पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मियों की झिड़कियां खाने के बाद सैफ ने ठान लिया है अब वह अपने टैलेंट के दम पर भारतीय खिलाड़ियों से मिलेगा।
विज्ञापन
चोट ने दगा नहीं दिया होता तो सैफ पिछले वर्ष वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग खेलने वाली अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम में होते। हालांकि यह आलराउंडर राष्ट्रीय टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा कर चुका है। अच्छे दर्जे का क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने अपने खर्च पर भारत आने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बीते वर्ष अगस्त में वह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सहयोग से चंडीगढ़ आए। यहां वह हरीश शर्मा के संरक्षण में कोचिंग ले रहे हैं। लेकिन सैफ को मलाल है कि उन्हें भारतीय टीम से नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने मैच के टिकट भी खरीद रखे हैं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से बेहद मिन्नतें कीं। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
सैफ को भरोसा है कि वह एक न एक दिन राष्ट्रीय टीम में जरूर जगह बनाएंगे। इसके बाद वह भारतीय सितारों से हाथ मिलाने की अपनी हसरत पूरी करेंगे।