फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sacked captain of pakistan cricket team Sarfaraz Ahmed will remain in PCB central contract

कप्तानी से हटाए गए सरफराज को PCB से राहत, केंद्रीय अनुबंध के ए वर्ग में बरकरार रहेंगे

Mon, 21 Oct 2019 07:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Oct 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Sacked captain of pakistan cricket team Sarfaraz Ahmed will remain in PCB central contract
सरफराज अहमद - फोटो : ESPN

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्पष्ट किया है कि कप्तानी से बर्खास्त किए गए सरफराज अहमद केंद्रीय अनुबंध के ए वर्ग में बरकरार रहेंगे। वह खेल के तीनों प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध हैं। सरफराज को निचले वर्ग का अनुबंध देने के फैसले से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि वह अगले साल जुलाई तक केंद्रीय अनुबंध के शीर्ष स्तर पर रहेंगे। उनके केंद्रीय अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान बाबर आजम और लेग स्पिनर यासिर शाह भी ए वर्ग में शामिल हैं। बोर्ड ने साथ ही सरफराज को खेल के तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटाने की घोषणा के दौरान जारी वीडियो के लिए भी माफी मांगी है। बोर्ड की डिजिटल मीडिया टीम ने अपने आधिकारिक पेज पर संक्षिप्त वीडियो डाला था जिसमें सरफराज को एक टीम अधिकारी बाहर जाने का इशारा कर रहा है और कुछ खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं। बोर्ड ने कहा कि उसने यह वीडियो विश्व टी-20 की तैयारियों को लेकर जारी करने का फैसला किया था लेकिन दुर्भाग्य से इसी समय कप्तान बदलने की खबर भी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed