फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachintendulkar_wankhade_mumbai_lasttestmatch

सचिन, मां का डर और नर्वस नाइंटीज

Thu, 14 Nov 2013 07:44 AM IST
Updated Thu, 14 Nov 2013 07:44 AM IST
विज्ञापन
sachintendulkar_wankhade_mumbai_lasttestmatch
सचिन तेंदुलकर का 200वां टेस्ट हर मायने में खास है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब सचिन आख़िरी बार भारत की यूनिफॉर्म में खेल रहे होंगे तो न सिर्फ वहां मौजूद दर्शक, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें भी टीवी के माध्यम से उन पर टिकी होंगी।
विज्ञापन


लेकिन इस बार बात केवल क्रिकेट प्रेमियों की नहीं है। स्टेडियम में हज़ारों दर्शकों की भीड़ में सचिन की मां रजनी तेंदुलकर भी होंगी जिनकी ये इच्छा थी कि वो स्टेडियम जाकर सचिन के आख़िरी मैच की साक्षी बनें।
विज्ञापन


बीमार चल रहीं रजनी तेंदुलकर इससे पहले सचिन को खेलते देखने के लिए कभी स्टेडियम नहीं गई।

वर्षों पहले एक समाचार पत्र को दिए एक दुर्लभ साक्षात्कार में रजनी तेंदुलकर ने कहा था कि वो स्टेडियम जाकर मैच नहीं देखती क्योंकि इससे उन्हें मैच के 'नतीजे का तनाव होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की मौजूदगी

साक्षात्कार के अनुसार, तनाव से बचने के लिए रजनी तेंदुलकर लाइव की जगह मैच के 'हाइलाइट' देखना पसंद करती थी क्योंकि तब तक उन्हें नतीजे का पता चल चुका होता था।


ज़ाहिर है मां का स्टेडियम में मौजूद होना सचिन के लिए मानसिक तौर पर बड़े सुकून की बात होगी।

छोटे भाई सचिन की प्रतिभा को देखकर उन्हें क्रिकेट की दुनिया से रूबरू कराने वाले अजित तेंदुलकर भी स्टेडियम में इस मैच को देखेंगे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन पर दर्शकों की अपेक्षाओं का दबाव महसूस कर रहे होंगे।

लेकिन गौरवशाली 24 वर्षों के करियर के अंतिम पांच दिन भी सचिन अपने चाहने वालों की अपेक्षाओं से मुक्त नहीं हो सकेंगे।

वानखेड़े वहीं मैदान है जहां वर्ष 2011 में भारत ने विश्वकप जीता था और साथी खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर बैठाकर मैदान का चक्कर लगाया था।

सुखद यादें

मगर वानखेड़े मैदान के साथ सचिन की सिर्फ सुखद यादें ही नहीं हैं।

इसी मैदान पर सचिन दो बार 'नर्वस नाइंटीज़' के शिकार बन चुके हैं। मास्टर ब्लास्टर दो अलग पारियों में शानदार बल्लेबाज़ी करने के बाद सैकड़े से चूक गए थे।

साल 2011 में वेस्टइंडीज़ के साथ ही खेलते हुए सचिन वानखेड़े में 94 रनों पर आउट हो गए थे। रवि रामपॉल की गेंद पर जैसे ही वेस्टइंडीज़ के कप्तान डैरेन सैमी ने कैच लपका था, पूरे स्टेडियम में ख़ामोशी छा गई थी।

लेकिन इस बार बात कुछ ख़ास है, अपनी विदाई मैच में वानखेड़े का चक्रव्यूह तोड़ने के लिए सचिन ने पूरी तैयारी की है।

दूसरी तरफ उनके चाहने वाले अपने प्रिय 'तेंदल्या' के आख़िरी टैस्ट को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed