फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin will play against pakistan series

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे सचिन

Fri, 21 Dec 2012 08:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 08:55 PM IST
विज्ञापन
sachin will play against pakistan series

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाकामी के बाद अब सचिन तेंदुलकर मेहमान टीम के खिलाफ वन-डे सीरीज में खुद को आजमाने को तैयार हैं। खबर है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेल सकते हैं। यह दोनों ही सीरीज उनके कैरियर की दृष्टि से काफी अहम है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले सचिन ने खुद ऐलान किया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद खुद के प्रदर्शन का आकलन करेंगे और भविष्य की योजना बनाएंगे।

विज्ञापन


लिहाजा इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज क्रिकेटप्रेमियों के लिए भी अहम होने जा रहा है। वे सचिन के बल्ले की चमक को एक बार फिर से लौटते देखना चाहेंगे। साथ ही चाहेंगे कि सचिन उसी अंदाज में रिटायर हों, जिस अंदाज में 16 की उम्र में खेलते थे।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ सचिन
37 वन-डे, 1455 रन, 120 सर्वोच्च, 44.09 औसत, 02 शतक, 3 विकेट
(सचिन ने शारजाह में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 91 रन बनाए। यह मैच इंग्लैंड 7 विकेट से जीता था।)

पाकिस्तान के खिलाफ सचिन
69 वन-डे, 2526 रन, 141 सर्वोच्च, 40.09 औसत, 5 शतक, 29 विकेट
(पाकिस्तान के खिलाफ 21 मैचों में कप्तानी करते हुए सचिन ने 25.70 की औसत से कुल 437 रन बनाए, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है जबकि 4 विकेट भी झटके।)

पाकिस्तान का भारत दौरा
- शनिवार को पाकिस्तान टीम भारत पहुंचेगी
- 5 साल बाद भारत दौरे पर आएगी पाक टीम
- दो टी-20 और तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलेगी
- 25 दिसंबर को पहला टी-20 मैच खेलेगी

संन्यास का फैसला सचिन पर छोड़ दें।
- इंजमाम उल हक


‘सचिन खेलना चाहते हैं तो उन्हें खिलाना होगा चाहे कप्तान को पसंद हो या न हो।’
-  सौरव गांगुली


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed