{"_id":"48bd6d92-6d12-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-worships-at-tirupati-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की शरण में 'क्रिकेट का भगवान'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भगवान की शरण में 'क्रिकेट का भगवान'
तिरुपति/एजेंसी
Updated Sat, 02 Feb 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार तड़के तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने शुरू हो रही घरेलू सीरीज में टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
सचिन लगभग 20 मिनट मंदिर में रहे और इस दौरान उन्होंने परंपरागत धोती और कुर्ता पहनकर पूजा अर्चना की। सचिन ने 'सुप्रभात मंत्रोचारण सेवा' में भी हिस्सा लिया। पूजा के बाद मंदिर प्रशासन ने सचिन को प्रसाद लड्डू, पवित्र जल और रेशम का पवित्र कपड़ा भेंट किया।
विज्ञापन
बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सचिन ने खराब फार्म के कारण वनडे क्रिकेट से हाल में संन्यास ले लिया था लेकिन वह टेस्ट में खेलते रहेंगे। उन्होंने हाल में रणजी ट्राफी में भी हिस्सा लिया था जहां उनकी टीम मुंबई 40वीं बार चैंपियन बनी।
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर शेष भारत के खिलाफ होने वाले ईरानी ट्राफी में भी हिस्सा लेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगे।