{"_id":"6702ca08d910dc94f105345e","slug":"sachin-tendulkar-will-promote-cricket-in-america-associated-with-national-cricket-league-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar: अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देंगे सचिन तेंदुलकर, नेशनल क्रिकेट लीग से जुड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Tendulkar: अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देंगे सचिन तेंदुलकर, नेशनल क्रिकेट लीग से जुड़े
Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
सार
इस सत्र में एनसीएल में सुनील गावस्कर, जहीर अब्बास, वसीम अकरम, दिलीप वेंगसरकर, सर विवियन रिचर्ड्स, वेंकटेश प्रसाद, सनत जयसूर्या, मोइन खान और ब्लेयर फ्रैंकलिन जैसे क्रिकेट के दिग्गज शामिल होंगे।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) के स्वामित्व ग्रुप में शामिल हो गए हैं और इस कदम से आगामी वर्षों में अमेरिका में खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। तेंदुलकर एनसीएल के उद्घाटक टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करेंगे। एनसीएल ने हाल ही में अमेरिका में क्रिकेट टूर्नामेंट का एलान किया है, जिसमें खेल के कई दिग्गज भाग लेने वाली टीमों के मेंटोर (मार्गदर्शक) की भी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
एनसीएल के तेंदुलकर के जुड़ने की घोषणा के बाद इस महान बल्लेबाज ने कहा- क्रिकेट मेरे जीवन की सबसे बड़ी यात्रा रही है और मैं अमेरिका में खेल के लिए ऐसे रोमांचक समय में नेशनल क्रिकेट लीग में शामिल होकर खुश हूं। एनसीएल का उद्देश्य विश्व स्तरीय क्रिकेट के लिए एक मंच तैयार करना है और साथ ही प्रशंसकों की नई पीढ़ी को जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। मैं इस नई पहल का हिस्सा बनने और अमेरिका में क्रिकेट के विकास को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गावस्कर और रिचर्ड्स देंगे टीमों को कोचिंग
इस सत्र में एनसीएल में सुनील गावस्कर, जहीर अब्बास, वसीम अकरम, दिलीप वेंगसरकर, सर विवियन रिचर्ड्स, वेंकटेश प्रसाद, सनत जयसूर्या, मोइन खान और ब्लेयर फ्रैंकलिन जैसे क्रिकेट के दिग्गज शामिल होंगे। क्रिकेट के ये नायक अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और कोचिंग देंगे। इसमें दुनिया भर ते शीर्ष खिलाड़ी जैसे शाहिद अफरीदी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, रोबिन उथप्पा, तबरेज शम्सी, क्रिस लिन, एंजेलो मैथ्यूज, कोलिन मुनरो, सैम बिलिंग्स, मोहम्मद नबी और जॉनसन चार्ल्स भी शामिल होंगे। एनसीएल के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा, ‘हम सचिन तेंदुलकर का नेशनल क्रिकेट लीग परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।’