फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar was made ambassador for Twenty20 Mumbai League

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर बने टी20 मुंबई लीग के ब्रांड एम्बेसडर

Sat, 17 Feb 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar was made ambassador for Twenty20 Mumbai League
सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज और 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को आगामी टी20 मुंबई लीग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। 44 वर्षीय तेंदुलकर का मानना है कि इस लीग से महानगर के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को एक अच्छा मंच मिलेगा। यह लीग 11 मार्च से 28 मार्च तक खेली जाएगी।

विज्ञापन


प्रेस रिलीज के मुताबिक तेंदुलकर ने कहा, 'मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा मेरा सौभाग्य रहा है। टी20 मुंबई लीग से न केवल क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन होगा बल्कि इससे मुंबई के युवा क्रिकेटरों को एक शानदार मंच भी मिलेगा।' 
विज्ञापन


तेंदुलकर ने 463 वन-डे में कुल 18,426 रन बनाए। उनके नाम 49 वन-डे जबकि 51 टेस्ट शतक दर्ज हैं। 

प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स के सीईओ केदार मकानी ने कहा, 'टी20 मुंबई लीग के एम्बेसडर के रूप में तेंदुलकर का स्वागत करने में हमें खुशी महसूस हो रही है। यह हमारी खुशकिस्मती है कि सचिन जैसे दिग्गज क्रिकेटर इस लीग के साथ जुड़े हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed