फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar want arjun to have Freedom to fall in love with cricket told why din't watch his matches

Sachin on Arjun Career: सचिन ने बताया क्यों नहीं देखते हैं अर्जुन के मैच, बोले- चाहता हूं उनके पास प्यार में पड़ने की आजादी हो

Fri, 18 Feb 2022 06:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 06:08 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर चाहते हैं कि अर्जुन के पास क्रिकेट के प्रति प्यार में पड़ने की आजादी हो। इसी वजह से वे अपने बेटे के मैच देखने नहीं जाते हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख की कीमत पर खरीदा है। 

विज्ञापन
Sachin tendulkar want arjun to have Freedom to fall in love with cricket told why din't watch his matches
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के करियर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो अपने बेटे के मैच देखने के लिए स्टेडियम में क्यों नहीं जाते हैं। सचिन चाहते हैं कि अर्जुन के पास क्रिकेट के प्रति प्यार में पड़ने की आजादी हो। इसी वजह से वो उनके मैच नहीं देखते हैं। अर्जुन फिलहाल मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख की कीमत पर खरीदा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी पत्रकार ग्राहम बेनसिंगर के यूट्यूब चैनल पर सचिन ने अर्जुन के ऊपर बात करते हुए कहा "माता और पिता जब भी अपने बच्चों का मैच देखने जाते हैं तो वह दबाव महसूस करते हैं। इसी वजह से मैं अर्जुन के मैच देखने नहीं जाता हूं। क्योंकि, मैं चाहता हूं कि उनके पास क्रिकेट के प्रति प्यार में पड़ने की आजादी हो। उनका ध्यान इस बात पर रहे कि उन्हें क्या करना है। मैं  जाकर उन्हें खेलते हुए नहीं देखता हूं। उन्हें अपने खेल पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत है। मुझे नहीं पसंद था कि कोई मुझे देखे।"
विज्ञापन


सचिन ने आगे बताया कि अगर वो मैच देखने जाते भी हैं तो छिपकर बैठे रहते हैं। अर्जुन के अलावा उनके कोच और स्टेडियम के बाकी लोगों को भी यह नहीं पता होता है कि सचिन यह मैच देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन पर क्रिकेट खेलने का दबाव नहीं बनाया
सचिन ने आगे बात करते हुए कहा "हम दोनों में से किसी ने अर्जुन पर क्रिकेट खेलने का दबाव नहीं बनाया। वह पहले फुटबाल में था और फिर चेस खेलना पसंद करता था। क्रिकेट बाद में उनके जीवन में आया।" अर्जुन अब क्रिकेट में अपना करियर बना चुके हैं। घरेलू क्रिकेट के अलावा वह आईपीएल भी खेल रहे हैं। पहले वह मुंबई की टीम के साथ 20 लाख की कीमत पर जुड़े थे और अब उन्हें 30 लाख की कीमत पर खरीदा गया है। नीलामी में मुंबई के अलावा गुजरात ने उन्हें खरीदने पर दिलचस्पी दिखाई थी। 

विराट से तुलना पर दिया जवाब
इस दौरान सचिन से यह भी पूछा गया कि विराट और उनमें कौन बेहतर खिलाड़ी है। इसके जवाब में सचिन ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को साथ में आप अपनी टीम में क्यों नहीं रख सकते। विराट सचिन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट अब तक 70 शतक लगा चुके हैं। 


जब लौटा दिया था विराट का दिया तोहफा
बेनसिंगर से बातचीत में सचिन अपने संन्यास का दिन याद करते हुए कहा "मैं कोने में अकेले बैठा हुआ रो रहा था। टॉवेल मेरे हाथ में था, मैं काफी भावुक था। उस समय विराट मेरे पास आया और एक पवित्र धागा मुझे दिया, जो उसके पिता ने उसे दिया था। मैंने कुछ समय तक वह धागा अपने पास रखा फिर वापस लौटा दिया। मैंने कहा यह बेशकीमती है और इसे सिर्फ तुम्हारे पास रहना चाहिए। यह तुम्हारी संपत्ति है और तुम्हें इसे आखिरी सांस तक अपने पास रखना चाहिए और मैंने उसे वह वापस लौटा दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed