{"_id":"07500426-4e6f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-thanks-his-fans-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे के यादगार पल हमेशा रहेंगे साथः सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे के यादगार पल हमेशा रहेंगे साथः सचिन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 25 Dec 2012 02:13 PM IST
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद मंगलवार को कहा कि उनके जेहन में इस प्रारूप से जुड़ी यादें हमेशा कायम रहेंगी। उन्होंने ट्वीटर पर अपने प्रशंसकों को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
सचिन ने अपने ट्विट में लिखा, 'आप लोगों से इतने वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द तक नहीं हैं। पिछले कुछ समय में तो आपसे मिले प्यार और प्रतिक्रियाओं ने मेरे दिल को खासतौर पर छुआ है, जिससे कभी मैं खुश हुआ तो कभी मेरी आंखों में आसूं आ गए।'
विज्ञापन
सचिन ने आगे लिखा है कि वह 23 वर्षों तक चले अपने वनडे करियर को कभी भूला नहीं पाएंगे। 23 वर्षों तक वनडे क्रिकेट से जुड़े मेरे कई यादगार पल मेरे जीवन में हमेशा साथ रहेंगे। मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।
विज्ञापन
देश ही नहीं, दुनिया में अपने खेल से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले सचिन ने रविवार को अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। सचिन फिलहाल मसूरी में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।