फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar showed his generosity

...और सचिन ने दिखा ही दी अपनी दरियादिली

Wed, 16 Jan 2013 12:34 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी Updated Wed, 16 Jan 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar showed his generosity

रणजी ट्राफी का सेमीफाइनल सर्विसेज के खिलाड़ियों के लिए दोहरे ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने जा रहा है। एक तो 35 साल बाद सेमीफाइनल और दूसरा सचिन तेंदुलकर सरीखे क्रिकेटर के साथ खेलना। यही कारण था जब सचिन मंगलवार को पालम ग्राउंड पर नेट प्रैक्टिस के लिए पहुंचे तो सर्विसेज के खिलाड़ी देर तक उनका प्रैक्टिस सत्र देखते रहे। इन पलों पर उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा था। जिस मैदान पर सर्विसेज के रणजी मैच के लिए कभी सौ लोग जमा नहीं होते थे आज उसी मैदान पर सचिन को देखने भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

विज्ञापन


इन्हें रोकने को मुंबई ड्रेसिंग रूम के आगे बैरीकेटिंग लगाने पड़े। लेकिन यह सचिन ही थे जिन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल नहीं तोड़ा। प्रैक्टिस सत्र खत्म होते ही उन्होंने न सिर्फ अपने कुछ प्रशंसकों को आटोग्राफ दिए बल्कि उनके साथ फोटो भी खिचवाए। सचिन ने अपनी दरियादिली का फिर उदाहरण दिया। व्हील चेयर पर बैठा विकलांग शौर्य सूद सिर्फ सचिन से मिलने के लिए आया था। वह न सिर्फ उसके पास गए बल्कि कई मिनट तक उससे बात भी की।
विज्ञापन


हालांकि सचिन नेट प्रैक्टिस नहीं कर सके। उन्होंने नेट पर तीन ही गेंदें खेली थीं कि साथी खब्बू स्पिनर विशाल धाबोलकर की चौथी सुर्रा गेंद उनके पैर के पंजे पर लगी। इसके बाद उन्होंने धाबोलकर व दूसरे स्पिनर अंकित चव्हाण से बात की और नेट छोड़ दिया। वह मुंबई के ट्रेनर अमोघ पंडित के पास गए। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों से उन्हें थ्रो आउट्स (हाथ से गेंद फेंककर नॉकिंग कराना) करवाए। सचिन ने विशेष रूप से यहां भेजे गए बीसीसीआई क्यूरेटर दलजीत सिंह से बातकर पिच का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सर्विसेज को मैच शुरू होने से पहले ही झटका लग गया है। यूपी के खिलाफ मैच विजेता पारी खेलने वाली उनके कप्तान शॉमिक चटर्जी कल नहीं खेलेंगे। वह अब तक घुटने की चोट से नहीं उबरे हैं। टीम मैनेजर दीपक भास्कर भी मान रहे हैं कि उनकी टीम अंडर डॉग है। मुंबई के कप्तान अजीत अगरकर अपने को फेवरेट मान रहे हैं। वह कहते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके सामने यूपी होगी। लेकिन वह सर्विसेज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed