फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Remember His Heroic Performance in the Hero Cup 1993

Sachin Tendulkar Hero Cup: सचिन ने शेयर किया 1993 हीरो कप सेमीफाइनल का वीडियो, आखिरी ओवर में गेंदबाजी से जिताया था मैच, देखें Video

Fri, 26 Nov 2021 02:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 02:59 PM IST
सार

Sachin Tendulkar Hero Cup 1993: सचिन तेंदुलकर ने 1993 हीरो कप सेमीफाइनल का वीडियो शेयर किया है। इस मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भारत को मैच जिताया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए थे।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Remember His Heroic Performance in the Hero Cup 1993
भारत के मैच जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर के साथ जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के बारे में तो सभी जानते हैं और उनकी बैटिंग से जुड़े कई किस्से भी मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने गेंद के साथ भी कई कमाल किए हैं। सचिन अपनी गेंदबाजी से भारत को 1993 हीरो कप का सेमीफाइनल मैच जिताया था। उन्होंने इस मैच में आखिरी ओवर किया था और सिर्फ तीन रन दिए थे। भारत यह मैच दो रनों से जीता था। सचिन ने इस मैच का वीडियो भी अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। उन्होंने इस मैच में सिर्फ एक ही ओवर डाला था, लेकिन यही ओवर मैच का सबसे अहम ओवर था। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और आखिरी ओवर में अफ्रीका को जीत के लिए छह रनों की जरूरत थी। इस समय भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। उन्होंने आखिरी ओवर में गेंद सचिन को थमा दी। सचिन ने इस ओवर में सिर्फ तीन रन खर्चे और भारत को दो रनों से जीत दिला दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


काम आई थी फैंस की दुआ 
सचिन ने इस मैच में इससे पहले कोई ओवर नहीं डाला था, लेकिन कप्तान ने आखिरी ओवर उन्हें दे दिया। इस घटना को याद करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने बताया कि उन्होंने उस मैच में  गेंदबाजी नहीं की थी। इसलिए उनकी उंगलियां और पूरा शरीर सख्त महसूस हो रहा था। इसके बावजूद उन्होंने साहस जुटाया और आखिरी ओवर किया। भारतीय फैंस ने भी इस मैच में जमकर अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था और उनके अंदर से सर्वश्रेष्ठ खेल बाहर लाने में कामयाब रहे थे।


इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 90 रन कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बनाए थे। उनके अलावा प्रवीण आमरे ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। अफ्रीका के फैनी डेविलियर्स और रिचर्ड स्नेल ने तीन-तीन विकेट लिए थे। वहीं भारत के चार बल्लेबाज रन आउट हुए थे। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम नौ विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई थी। अफ्रीका के लिए एंड्यू हड्सन ने 62 और ब्रायन मैक्मिलियन ने 48 रन बनाए थे। भारत के अनिल कुंबले और अजय जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे। 

वेस्टइंडीज को हराकर जीता था फाइनल
इस टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीज की टीम फाइनल मैच में पहुंची थी। फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे। इसके जवाब में कैरिबियाई टीम सिर्फ 123 रन बना पाई थी। भारत ने यह मैच 102 रनों से जीता था और खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed