सचिन ने हनुमा और रहाणे के प्रदर्शन को सराहा, कहा-दोनों की परिपक्वता टीम के लिए बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर ने हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में जो परिपक्वता दिखाई वो टीम के लिए बहुत अच्छी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘विहारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक पूरा किया है। रहाणे को फॉर्म में वापसी करते हुए देख अच्छा लगा। इन दोनों ने जिस परिपक्वता और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की वह टीम के लिए अच्छी बात है। शानदार जीत पर भारत को बधाई।’
Lovely batting by @Hanumavihari to get to his 1st 100. Also very good to see @ajinkyarahane88 get back in form.
विज्ञापन
The maturity & patience they have shown is a good sign for the Indian Test team.#WIvsIND pic.twitter.com/T5EaNxGdpn— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 2, 2019
हनुमा विहारी ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा और दूसरी पारी में भी अर्धशतक बनाए। वहीं पहले टेस्ट में रहाणे ने शतक जड़ा था, दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने भी पचासा जड़ा।