फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar revealed how India won the Chennai Test after 26/11 terror attack

सचिन ने चेन्नई टेस्ट की सुनाई दास्तां, जब 26/11 के शहीदों को समर्पित की गई थी जीत

Thu, 30 Nov 2017 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar revealed how India won the Chennai Test after 26/11 terror attack
सचिन तेंदुलकर

भारत रत्न से सम्मानित टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 9 साल पहले हुए 26/11 आतंकी हमले को याद करते हुए कहा है कि हमले के बाद भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ कैसे चेन्नई टेस्ट जीती थी। बता दें कि नौ साल पहले 2008 में मुम्बई में कुछ आतंकियों ने मुंबई में कहर बरपा दी थी और उस आतंकी हमले में कई निर्दोष लोग मारे गए थे। हालांकि, हमले के तुरंत बाद भारत दौरे पर आई इंग्लैड टीम को सुरक्षा के लिहाज से वापस लौटना पड़ा था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि उस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ उड़ीसा के कटक में टेस्ट मैच खेल रही थी। उसी समय यह हमला हुआ। आतंकियों ने मुम्बई के रेलवे स्टेशन, अस्पताल और होटल ताज पर भी हमला किया था। और जब फिर इंग्लैंड की टीम वापस भारत दौरे पर आई, क्योंकि चेन्नई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को जनवरी में शेड्यूल किया गया था। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने उस दौर को याद करते हुए खुलासा किया कि कैसे टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी को वह मैच जीतने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- कोहली-स्मिथ की तुलना करने वालों को गांगुली का ये करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुम्बई में इंडियन एक्सप्रेस के 'स्टोरिज ऑफ स्ट्रेंथ' इवेंट में पूर्व मरिन कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने चेन्नई टेस्ट के सारे मोमेंट का जिक्र किया। सचिन ने कहा, 'मुझे याद है कि जब मुम्बई में आतंकी हमला हुआ, तब मैं कटक में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा था। मैच के बाद जब मैं ड्रेसिंग रूम गया तो टीवी चैनल पर देखा कि आतंकी हमला हुआ है। कोई मानने को तैयार ही नहीं हो रहा था कि मुम्बई में आतंकी हमला हुआ है। जब मैं एक-डेढ़ घंटे के बाद भुवनेश्वर के होटल में पहुंचा तो टीवी पर देखा कि चैनल पर होटल ताज, ट्रीडेंट और दूसरे जगह को दिखाया जा रहा था। मैं पूरी रात सो नहीं सका। मुम्बई कि  स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुका था।'

भारतीय आर्म फोर्स और उनकी बहादुरी को सलाम

Sachin Tendulkar revealed how India won the Chennai Test after 26/11 terror attack
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा,'अगले दिन जाने का प्लान कैंसिल हो गया। इंग्लैंड टीम भी वापस जाने का फैसला किया। हम भी मुम्बई वापस आ गए। दस दिन बाद चेन्नई में टेस्ट मैच खेलना था।' इंटरव्यू के दौरान सचिन ने अंत मे कहा, 'अलग-अलग धर्म, जाति और जगह के लोग हैं। हम सब लोग टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। जब इंडिया की बात आती है तो हम सब साथ हैं। इस एकजुटता की फिलिंग्स को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह सब आप सब के कारण, हमारी भारतीय सेना के कारण संभव हो पाया। मैं भारतीय आर्म फोर्स और उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। भारतीय नागरिक होने के नाते मैं एक बार फिर से सबको धन्यवाद करता हूं।'

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैड के बीच हुए चेन्नई टेस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की शानदार 165 रन साझेदारी हुई थी। इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व महान दिग्गज सचिन ने नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली थी और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात देकर मैच जीत गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed