फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar reaches 50,000 run landmark across all formats

सचिन हुए पचास हजारी, पर थे अनजान

Mon, 07 Oct 2013 09:24 AM IST
Updated Mon, 07 Oct 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar reaches 50,000 run landmark across all formats

शनिवार रात दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर चैंपियंस लीग के टी-20 सेमीफाइनल मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर ने 50,000 रनों का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन


यह मैच त्रिनिडाड एंड टोबागो और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जा रहा था और सचिन की शानदार पारी से मुंबई इंडियन्स जीतकर फाइनल में पहुंच गई।

सचिन ने टी-20, वनडे और टेस्ट मैचों में कुल मिलाकर 50 हजार रन का आंकड़ा छूआ है।

लेकिन दिलचस्प बात ये है कि 35 रनों की अपनी पारी में सचिन को तब तक इस रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं चला जब तक कि स्क्रीन पर यह अंकित नहीं हो गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सचिन के हवाले से कहा है, ''मैं इस बात से अनजान था कि मैं 50,000 रनों के करीब हूं। दो रन रहते मैंने इसे बड़ी स्क्रीन पर देखा।''
विज्ञापन


रिकॉर्ड
जब सचिन मैदान पर उतरे तो 50 हजार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें 26 रनों की दरकार थी।

सचिन के नाम कई रिकॉर्ड हैं और अब वह 50 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई बन गए हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में लगभग सभी रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद ही उन्होंने इसे अलविदा कहा। सचिन 199 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अगला टेस्ट मैच उनका 200वां टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सर्वाधिक 463 एकदिवसीय मैचों में 18,426 रन बनाए और 100 विकेट और 100 कैच लेने का भी रिकॉर्ड उनके ही नाम है।

वैसे शतकों का शतक बनाने वाले सचिन वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने से बस एक कदम दूर रह गए। उनके नाम वनडे में 49 अर्धशतक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed