{"_id":"5c0b8835bdec22414f578b86","slug":"sachin-tendulkar-reach-udaipur-for-attend-isha-ambani-pre-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने पहुंचे, पत्नी संग आए नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने पहुंचे, पत्नी संग आए नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar
ईशा अंबानी की शादी की रस्मों के लिए उदयपुर में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में उदयपुर में होगी। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को होगा जिसकी तैयारियों की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
वहीं ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। इन हस्तियों में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी अटेंड करने के लिए सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ उदयपुर पहुंचे।
विज्ञापन