फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar posts his childhood photo with Vinod Kambli
WI Inning
82/3 (10 ov)
Shai Hope 41(33)*
Sherfane Rutherford 18 (12)
IND elected to bowl

तेंदुलकर की इस फोटो से ताजा हुईं बचपन की यादें, जब पिच पर ही पतंग उड़ाने लगे थे कांबली

Sat, 03 Aug 2019 06:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 03 Aug 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar posts his childhood photo with Vinod Kambli
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट की एक ऐसी जोड़ी है, जो सदा खट्टी-मिठी यादों के लिए पहचानी जाएगी। साथ-साथ बल्ला पकड़ना सीखने वाले यह खिलाड़ी एक ही समय पर भारतीय टीम में भी खेलें। दोनों को दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर ने तैयार किया था।

विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों ने सालों तक अपनी जुगलबंदी से क्रिकेट के मैदानों पर अपनी कई कहानियां लिखी। अब फ्रैंडशिप डे से ठीक पहले एक दिन पहले दोनों खिलाड़ी पुरानी यादों में खो गए। सचिन ने विनोद कांबली के साथ अपने बचपन की एक फोटो टि्वटर पर पोस्ट की, तो कांबली ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए उसे रीट्वीट कर दिया।

विज्ञापन

सचिन ने विनोद के साथ अपने बचपन के दिनों की यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'कांबल्या (कांबली) मुझे हमारे स्कूल के दिनों का यह फोटो मिला। यादें तेजी से लौट रही हैं और मैंने सोचा कि आपके साथ भी इसे साझा कर लूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 


कांबली ने भी फोटो रीट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें याद है, जब हम दोनों बैटिंग कर रहे थे और एक पतंग पिच पर आकर गिर गई थी। मैंने वह पतंग उठाई और उसे उड़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद आचरेकर सर आ गए, तुमने उन्हें आते देख लिया था, लेकिन मुझे नहीं बताया। आगे क्या हुआ यह हम दोनों को ही पता है।' कांबली ने आगे दो इमोजी बनाए हैं, जिसमें एक गुस्से वाला है दूसरा बॉक्सिंग ग्लव है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके साथ आगे क्या हुआ होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed