Sachin Deepfake: 'क्रिकेट के भगवान' भी हुए डीपफेक का शिकार, तकनीक के दुरुपयोग पर कही यह बात, फैंस से की अपील
'मास्टर ब्लास्टर' ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तकनीक के दुरुपयोग को परेशान करने वाले बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर फैंस से खास अपील की है।
विस्तार
सचिन ने क्या लिखा?
These videos are fake. It is disturbing to see rampant misuse of technology. Request everyone to report videos, ads & apps like these in large numbers.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2024
Social Media platforms need to be alert and responsive to complaints. Swift action from their end is crucial to stopping the… pic.twitter.com/4MwXthxSOM
बता दें कि डीपफेक तकनीक से फोटो वीडियो से छेड़छाड़ की जाती है। इसे सिंथेटिक या डॉक्टर्ड फोटो-वीडियो (मीडिया) कहा जाता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके गलत तरीके से पेश किया जाता है। प्रतिरूपण (impersonate) करने के लिए डिजिटल तकनीक की मदद से दुर्भावनापूर्ण हेरफेर किए जाते हैं। यह साइबर अपराधियों के लिए व्यक्तियों, कंपनियों या यहां तक कि सरकारों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का एक संभावित हथियार बन गई है।
सोशल मीडिया, जहां सूचना तेजी से फैलती है, डीपफेक से होने वाला संभावित नुकसान खतरनाक है। तेंदुलकर का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर समेत कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं। कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं।