IND Inning
114/2 (11 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 26(18)*
Shreyas Iyer 56 (29)
IND need 58 runs in 54 remaining balls
{"_id":"56e654254f1c1b6a4a8b4601","slug":"sachin-tendulkar-is-happy-that-dhoni-back-in-the-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन बोले, धोनी के बल्ले की गूंज शुभ संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन बोले, धोनी के बल्ले की गूंज शुभ संकेत
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि हाल में एशिया कप के दौरान में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से शॉट खेलने
विज्ञापन
के दौरान जो ‘आवाज’ आ रही थी वह सकारात्मक मानसिकता का संकेत है।
यह पहले से ही टी-20 विश्व कप की प्रबल दावेदार भारत के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से खराब फॉर्म की वजह से धोनी की
दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर की ख्याति को नुकसान पहुंचा था लेकिन एशिया कप के दौरान कुछ तेज पारियां खेलकर उन्होंने जोरदार
वापसी की।
तेंदुलकर ने एक निजी समाचार चैनल पर कहा, "विश्व का कोई भी खिलाड़ी अपनी जिंदगी में अच्छे फॉर्म में नहीं रह सकता। वह कोई
मशीन नहीं है। मैंने एशिया कप में धोनी के बल्ले से गेंद टकराने के दौरान जब आवाज सुनी तो महसूस किया कि यह अलग आवाज है।
यह आवाज कह रही है कि आपकी मानसिकता बदल गई है।"
उन्होंने आगे कहा, "धोनी की सबसे बड़ी खासियत दबाव झेलने की क्षमता है जो उन्हें बेहतर कप्तान बनाती है। वर्षों से वह परिपक्व हो
गए हैं। जब वह तनाव में होेते हैं उसे दर्शाते नहीं है जो अच्छा संकेत है।’