फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar demands that helmets be mandatory for batsmen, special appeal to ICC

सचिन ने की बल्लेबाजों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने की मांग, ICC से की खास अपील

Wed, 04 Nov 2020 08:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Nov 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar demands that helmets be mandatory for batsmen, special appeal to ICC
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media

क्रिकेटरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी से आग्रह किया है कि पेशेवर स्तर पर खेलते समय बल्लेबाजों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया जाए। तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर का वो वीडियो साझा किया है जब किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन के थ्रो पर रन लेते समय गेंद उनके सिर पर लगी थी। शंकर गेंद लगते समय गिर गए थे और फिजियो तुरंत दौड़कर उनके पास गए थे।

विज्ञापन

 
सचिन ने ट्वीट किया कि खेल अब पहले से तेज हो गया है लेकिन क्या यह सुरक्षित भी हुो रहा है। उन्होंने आईसीसी से इसे प्राथमिकता पर करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का सिर पर बाउंसर लगने से निधन हो गया था। गेंद उनके हेलमेट के नीचे गर्दन पर लगी थी जिसके बाद नए डिजाइन के हेलमेट का निर्माण भी शुरू हुआ। सचिन ने अपनी पोस्ट में बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी टैग किया। साथ ही अन्य ट्वीट में रवि शास्त्री को टैग करते हुए वह बात याद दिलाई जब शास्त्री के एक प्रदर्शनी मैच में सुनील गावस्कर की फुलटॉस गेंद लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed