{"_id":"59afe80b227d51352f8b4586","slug":"sachin-tendulkar-congratulates-brian-lara-on-west-indies-victory-over-england-in-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने दी लारा को बधाई, कहा- क्रिकेट को है इस चीज की सख्त जरूरत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने दी लारा को बधाई, कहा- क्रिकेट को है इस चीज की सख्त जरूरत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
सचिन और लारा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान कैरेबियाई खिलाड़ी ब्रायन लारा ने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें एसएमएस भेजकर इंग्लैंड पर दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की जीत की बधाई देते हुए कहा है कि इस जीत की क्रिकेट जगत को सख्त जरूरत थी । वेस्टइंडीज टीम कल से शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में जीत दर्ज करके श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी । अगर ऐसा कर पाती है तो 20 साल बाद इंग्लैंड में उसकी पहली टेस्ट श्रृंखला जीत होगी ।
पहला टेस्ट इंग्लैंड ने तीन दिन के भीतर पारी और 209 रन से जीत लिया था जिसके बाद क्रिकेट पंडितों ने वेस्टइंडीज का बोरिया बिस्तर बांध दिया था। दूसरे टेस्ट में चौथी पारी में जीत के लिये 300 रन का लक्ष्य मिलने के बावजूद वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से जीत दर्ज की । शाइ होप दोनों पारियों में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। कल से शुरू हो रहा टेस्ट नवंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज श्रृंखला से पहले इंग्लैंड का आखिरी टेस्ट है।