फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar completes 34000 runs in international cricket

ईंडन में सचिन के नाम दर्ज हुए दो नए रिकॉर्ड

Wed, 05 Dec 2012 03:54 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 03:54 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar completes 34000 runs in international cricket

रिकॉर्ड किंग सचिन तेंदुलकर के नाम ईडन गार्डंस टेस्ट में दो और कीर्तिमान जुड़ गए। सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सचिन के दूसरा रन पूरा करते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 34,000 हजार रन दर्ज हो गए। इसके अलावा इसी पारी में 32 रन पूरा करते ही वे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दिग्गज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ 31 मैच की 51 पारियों में 54.30 की औसत से पांच बार नाबाद रहते हुए 2,498 रन बनाए। इनका सर्वाधिक स्कोर 193 रहा।

विज्ञापन


सचिन ने अब तक 463 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 452 पारियों में 41 बार नाबाद रहते हुए 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए हैं, जबकि एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 10 रन बनाए थे। कोलकाता मैच से पहले उन्होंने 192 टेस्ट मैचों की 317 पारियों में 32 बार नाबाद रहते हुए 54.60 की औसत से 15562 रन बनाए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed