फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar comparison with virat kohli after Michael Vaughan tweet

माइकल वॉन के ट्वीट के बाद विराट और तेंदुलकर के बीच तुलना शुरू, जानिए किसे मिला महान का तमगा

Thu, 08 Feb 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar comparison with virat kohli after Michael Vaughan tweet
Michael Vaughan

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बड़ी तेजी से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की श्रेष्ठता को लेकर फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर टकराते दिखते हैं। ऐसा ही एक और मामला तब सामने आया जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली की तारीफ में ट्वीट किया।

विज्ञापन


दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे में लगतार दूसरा शतक जड़ा। इस मैच में कोहली ने 160 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसके बाद माइकल वॉन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'विराट का एक और शतक...वन-डे में अब तक के सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं कोहली।'

विज्ञापन

Sachin Tendulkar comparison with virat kohli after Michael Vaughan tweet
Virat and Sachin

माइकल का यह ट्वीट शेयर होने के बाद तो मानो ट्विटर पर जैसे कमेंट्स की बारिश हो गई हो। विराट और सचिन के प्रशंसक दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते हुए आपस में भिड़ गए। कमेंट बॉक्स में कोई सचिन को बेहतर बताने लगा तो कोई विराट की तारीफ करने लगा।

इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'सचिन तेंदुलकर हमेशा से महान थे और महान रहेंगे उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी कभी नहीं ले सकता।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन वह खतरनाक गेंदबाजों के आगे घुटने टेक देते हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर दुनिया के किसी भी गेंदबाज का सामना करने से नहीं घबराते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed