फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin_tendulkar_Bat_for_sale

भारत रत्न 'भगवान', इंटरनेट पर बेच रहे अपना सामान

Wed, 20 Nov 2013 08:23 PM IST
सोमदत्त शर्मा/नोएडा
सोमदत्त शर्मा/नोएडा Updated Wed, 20 Nov 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
sachin_tendulkar_Bat_for_sale

ऐसा लगता है जैसे भारत रत्न से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर रिटायर होते ही कारोबारी बन गए हैं। उनके दस्तखत वाले क्रिकेट बैट और बॉल उनके प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की एक वेबसाइट पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि इसकी सूचना खुद सचिन तेंदुलकर ने प्रशंसकों को फेसबुक के माध्यम से दी है।

सचिन तेंदुलकर के फेसबुक पेज से शनिवार सुबह के समय डाली गई पोस्ट में कहा गया है कि ‘याद रखने योग्य उत्पाद जिन पर कि मैंने हस्ताक्षर किए हैं, वो आप इस वेबसाइट से खरीद सकते हैं।'
विज्ञापन


पोस्ट में लिंक के साथ दिखाई गई ऑनलाइन वेबसाइट में कुल 352 बैट और 300 बॉल हैं, जिन पर सचिन ने ऑटोग्राफ दिए हैं। इनमें से 52 बैट ऐसे हैं, जिन पर सचिन और महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमेन दोनों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट के मुताबिक दो महान खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाले बैट की कीमत 3,83, 680 रखी गई है। वहीं, अन्य 300 बैट जिन पर केवल सचिन ने हस्ताक्षर किए हैं, उनकी कीमत 51 हजार 200 रुपए तय की गई है।


वहीं सचिन के ऑटोग्राफ वाली बॉल की कीमत 31,680 तय की गई है।

दूसरी तरफ, ऐसे खेल उत्पाद भी वेबसाइट पर मौजूद है, जिन पर सचिन का डिजिटल ऑटोग्राफ है। इनमें टी-शर्ट, जैकेट, कैप और पोस्टर हैं। इसके अलावा डायरी, बुक्स, वायलेट और बेल्ट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed