{"_id":"747eb0c3ab6a06475ab6ad46a334d9f0","slug":"sachin-tendulkar-autobiography-sachin-retirement-editorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन बताएंगे जिंदगी के अनछुए पहलू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन बताएंगे जिंदगी के अनछुए पहलू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
पूरे देश-दुनिया में सचिन के करोड़ों फैन हैं, जिन्हें सचिन के कई सारे रिकार्ड जबानी याद हैं, उन्हें कोई किताब या वेबसाइट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
वह आपको सेकेंडों में बता सकते हैं कि सचिन को कितने मैन ऑफ द मैच मिले हैं या फिर सचिन ने सबसे लंबा छक्का किस ग्राउंड में कितने मीटर का लगाया है। लेकिन सचिन की जिंदगी उनके 22 गज के उस पिच के इतर भी है। शायद इसलिए इस महान बल्लेबाज ने अपनी आत्मकथा लिखने का प्लान किया है।
विज्ञापन
एनडीटीवी को दिए अपने इंटरव्यू में सचिन कहते हैं कि हां, मैं कुछ ऐसा प्लान कर रहा हूं जिससे लोगों को मेरी जिंदगी के बारे में पता चल सके। यह जरूर है कि इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
सचिन के करोड़ों प्रशंसकों के लिए यह किताब किसी धर्मग्रंथ से कम नहीं होगी। लोग सचिन के खेल प्रेम के अलावा उनकी सादगी के भी कायल हैं। लोग जानना चाहेंगे कि सचिन कब-कब और कितनी बार ड्रेसिंग रूम में रोए हैं? लोगों को इस बात में भी दिलचस्पी होगी कि आखिर वह अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर पर किस बात को लेकर झुंझलाते थे?
सचिन ने अपने अंतिम विदाई भाषण में अपनी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं के बारे में बात की थी। शायद यह किताब उनके इन्हीं अनछुए पहलुओं को आगे ले जाएगी।