फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar, Anjali and Sara Tendulkar cast votes in Mumbai Maharashtra Assembly Elections 2024

Maharashtra Assembly Elections 2024: सचिन तेंदुलकर-अंजलि और सारा ने किया मतदान, देखें वीडियो

Wed, 20 Nov 2024 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Nov 2024 08:48 AM IST
सार

मतदान के बाद सचिन, अंजलि और सारा ने अपनी स्याही लगी अंगुलियां भी दिखाईं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar, Anjali and Sara Tendulkar cast votes in Mumbai Maharashtra Assembly Elections 2024
अंजलि, सचिन और सारा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बुधवार सुबह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान तीनों ने पूरी प्रक्रिया अपनाई और मतदान किया। मतदान के बाद सचिन, अंजलि और सारा ने अपनी स्याही लगी अंगुलियां भी दिखाईं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

 

मतदान करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'मैं पिछले कुछ समय से ईसीआई (भारत चुनाव आयोग) का प्रतीक रहा हूं। मैं जो संदेश दे रहा हूं वह वोट देना है। यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं घर से बाहर निकलो और वोट करो।'

सचिन के इस पोस्ट ने मचाई थी खलबली

इससे पहले सचिन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। सचिन ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह तीन बड़े पेड़ों के सामने बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। तीनों पेड़ इस तरह से हैं कि वह विकेट जैसे दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में सचिन ने अपने फैंस से पूछा कि किस अंपायर ने स्टंप को इतना बड़ा महसूस कराया? इस सवाल के जवाब में सोशल मीडिया पर फैंस ने कई जवाब दिए थे। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह पोस्ट पूर्व अंपायर स्टीव बकनर पर कटाक्ष है। बकनर का 1990 और 2000 के दशक में सचिन तेंदुलकर के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। फैंस का मानना है कि सचिन का पोस्ट बकनर द्वारा किए गए विवादास्पद निर्णयों के लिए एक स्पष्ट संकेत हैं। 2007/08 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बकनर के कुछ फैसलों की खूब आलोचना हुई थी। 


सचिन को ऑस्ट्रेलिया भेजने की सलाह
वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महिला टीम के पूर्व कोच वर्केरी वेंकट रमन (डब्ल्यूवी रमन) ने बीसीसीआई से भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बतौर बल्लेबाजी सलाहकार ऑस्ट्रेलिया भेजने की सलाह दी है। रमन ने कहा कि भारत को तेंदुलकर की विशेषज्ञता का फायदा मिल सकता है और दूसरे टेस्ट से पहले पर्याप्त समय मिलने से उनकी भागीदारी प्रभावी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है तो विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। सभी 288 विधानसभा सीट पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed