फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin son Arjun Tendulkar Picked for 5 Lakhs in Mumbai T20 League Auction

करोड़पति सचिन के बेटे अर्जुन की लगी लाखों में बोली, बनेंगे इस टी-20 लीग का हिस्सा

Sun, 05 May 2019 09:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 05 May 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
sachin son Arjun Tendulkar Picked for 5 Lakhs in Mumbai T20 League Auction
अर्जुन तेंदुलकर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग के दूसरे सत्र के लिए आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने शनिवार को पांच लाख रूपये में खरीदा। 

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड दूत हैं। सुजीत नायक को भी पांच लाख रूपये के मूल्य में खरीदा गया। नीलामी में अर्जुन को आल राउंडर वर्ग में एक लाख रूपये के आधार मूल्य में शामिल किया गया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनधिकृत टेस्ट में खेल चुके हैं। 

विज्ञापन


कई टीमों ने उनके लिये बोली लगाई। पर नार्थ मुंबई पैंथर्स ने पांच लाख रूपये की सबसे ऊंची बोली लगाई जिसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने दो नयी टीमों - आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब और ईगल थाणे स्ट्राइकर्स - को बराबरी करने के मौके (ओटीएम) का विकल्प दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों ने ओटीएम का विकल्प चुना जिससे एक बैग में दो कार्ड रखे गए और मुंबई क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के सदस्य उन्मेश खानविलकर ने एक कार्ड चुना जो आकाश टाइगर्स का था जिससे उन्होंने जूनियर तेंदुलकर को हासिल किया। लीग 14 मई से वानखेडे स्टेडियम में शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed