फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin said Cricket Australia has to decide whether they can host T20 World Cup or not

सचिन बोले- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को तय करना है कि वे टी-20 विश्व कप करा सकते हैं या नहीं

Sat, 13 Jun 2020 10:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 13 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sachin said Cricket Australia has to decide whether they can host T20 World Cup or not
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को कहा कि टी-20 विश्व कप कराने का फैसला ऑस्ट्रेलिया को लेना है। वही तय कर सकता है कि अक्तूबर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट की मेजबानी वह कर सकता है या नहीं। आईसीसी को अभी इस पर फैसला लेना है, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस महामारी पर लगभग काबू पाने के बाद इसके आयोजन की संभावना प्रबल हुई है।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘यदि हम टी-20 विश्व कप की बात करें तो मुझे लगता है कि यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को लेना है कि वह टूर्नामेंट करा सकते हैं या नहीं।’ उन्होंने कहा कि आर्थिक पहलू पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि वित्तीय और अन्य पहलुओं पर गौर करना जरूरी है। यह कठिन फैसला है, लेकिन क्रिकेट हो रहा है यही सबसे बड़ी बात है। उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखला का भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed