{"_id":"33000362-94b2-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सचिन के संन्यास पर न लगाएं कयास'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सचिन के संन्यास पर न लगाएं कयास'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम जीत की दहलीज पर थी। उसे 32 रन चाहिए थे। पुजारा और विराट कोहली जमे हुए थे। लेकिन कोहली जैसे ही आउट हुए मैदान पर मातम छाने की बजाय खुशियां मनाई जानें लगीं।
विज्ञापन
यह सब सचिन तेंदुलकर के लिए था। 25 हजार दर्शकों ने खड़े होकर इस बल्लेबाज का करताल ध्वनि के साथ स्वागत किया।
हालांकि वह एक रन बनाकर आउट हुए तब भी उन्हें खड़े होकर सम्मान ही मिला। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जब यह पूछा गया कि क्या यह इस महान बल्लेबाज का भारत में अंतिम टेस्ट मैच है।
विज्ञापन
धोनी ने तपाक से उत्तर दिया इस बारे में बिलकुल कयास नहीं लगाएं। कोई अगर-मगर नहीं। यह कयास लगाने का मामला नहीं है। धोनी ने यहां तक कहा कि इस बारे में मीडिया ने 2005 में भी कयास लगाए थे।
विज्ञापन