फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin ranking slips in icc test cricket ranking

सचिन रैंकिंग में टॉप 20 से बाहर होने के कगार पर

Mon, 10 Dec 2012 02:08 PM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Mon, 10 Dec 2012 02:08 PM IST
विज्ञापन
sachin ranking slips in icc test cricket ranking

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 20 की सूची से बाहर होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सचिन आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट के साथ 19वें नंबर पर खिसक गए हैं लेकिन अभी भी बल्लेबाजी में चोटी के भारतीय हैं। सचिन ने हालांकि कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 76 रन की पारी खेली थी लेकिन दूसरी पारी में वह फ्लाप रहे और टीम इंडिया यह मैच सात विकेट से गंवाकर चार मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गयी। एक और खराब प्रदर्शन सचिन को टाप 20 की सूची से बाहर कर सकता है।
विज्ञापन


आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोलकाता में अपनी संघर्षपूर्ण नाबाद 91 रन की पारी से 18 स्थान की लंबी छलांग लगाई और टाप 50 में शामिल हो गए। अश्विन 68वें स्थान से उठकर 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अश्विन गेंदबाजी में भी दो स्थान के सुधार के साथ 22वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य भारतीयों में चेतेश्वर पुजारा चार स्थान गिरकर 25वें नंबर पर आ गए हैं जबकि कोलकाता में दो उपयोगी पारियां खेलने वाले वीरेन्द्र सहवाग एक स्थान उठकर 23वें, उनके जोडी़दार गौतम गंभीर दो स्थान उठकर 35वें और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खराब फार्म के बावजूद दो स्थान सुधरकर 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली दो स्थान गिरकर 41वें और टीम से बाहर किए गए युवराज सिंह 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

प्रज्ञान ओझा पांचवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पहले नंबर पर बरकरार हैं जबकि उनके हमवतन वेर्नोन फिलेंडर अब श्रीलंका के रंगना हेरात के साथ संयुक्त नंबर दो बन गए हैं। इंग्लैंड के ग्रीम स्वान छठे स्थान पर कायम हैं और जेम्स एंडरसन तीन स्थान उठकर संयुक्त सातवें स्थान पर आ गए हैं।

नागपुर टेस्ट से बाहर हुए जहीर खान एक स्थान गिरकर 15वें नंबर पर आ गए हैं जबकि इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर दो स्थान के सुधार के साथ 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टीवन फिन अपने 16वें स्थान पर कायम हैं।


इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक सीरीज में लगातार तीसरे शतक की बदौलत अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल पहले, ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed