फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin is at lowest average in his test career

14 साल बाद सचिन ने देखे हैं ये दिन

Sat, 30 Mar 2013 11:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 30 Mar 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
sachin is at lowest average in his test career

क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के जीवन में जो पिछले 14 साल में नहीं हुआ वह अब हो रहा है। 14 साल बाद ऐसा हुआ है कि टेस्ट मैचों में सचिन का ओवर ऑल औसत 54 रन प्रति पारी से नीचे आ गया है।

विज्ञापन


सचिन ने पिछले दो साल में कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया है। साथ ही उन्होंने केवल 32 की औसत से रन बनाए हैं। इस वजह से उनका ओवरऑल औसत गिरकर 53.86 हो गया।

1999 में 54 से नीचे गिरा था औसत
इससे पहले फरवरी 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में खेले गए मैच के बाद तेंदुलकर का औसत 54 रन प्रति पारी से कम हुआ था। उस मैच के बाद सचिन का औसत 53.19 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


शतक जमाकर की थी वापसी
सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने अगले ही टेस्ट मैच में 53 और नाबाद 124 रनों की पारी खेलकर अपने औसत को 54.49 पर पहुंचा दिया था।

इस शानदार पारी के बाद रन मशीन सचिन ने अगले 14 साल तक अपने औसत को कभी भी 54 रन प्रति पारी से कम नहीं आने दिया।

2002 में था सचिन का सर्वश्रेष्ठ औसत
फरवरी 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नागपुर टेस्ट में सचिन ने 176 रनों की पारी खेली थी। इस मैच के बाद सचिन का औसत 58.87 पर पहुंच गया था जो तेंदुलकर के करियर का सर्वश्रेष्ठ औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 से लगातार गिर रहा है औसत
sachinजून 2001 से दिसंबर 2002 तक तेंदुलकर का औसत 57 और 58 रन प्रति पारी के करीब रहा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2011 में आखिरी बार शतक जड़ने के बाद उनके औसत में लगातार गिरावट आने लगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से शुरू हुआ फ्लॉप शो
तेंदुलकर ने चार जनवरी 2011 को केपटाउन में 146 रन की पारी खेली थी। इस मैच के बाद उनका औसत 56.94 पर पहुंच गया था।

एक साल बाद जनवरी 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गये टेस्ट मैच में से सचिन का औसत 56 से नीचे गिर गया था।

आस्ट्रेलिया के दौरे में तेंदुलकर ने 35.87 की औसत से 287 रन बनाये। इस श्रृंखला के आखिर में उनका औसत 55.44 पर पहुंच गया।

इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की तीन पारियों में केवल 63 रन बना पाए। इसके बाद सचिन का ओवरऑल औसत 55 से भी नीचे पहुंचने की स्थिति में आ गया।

21वीं सदी में हुआ ऐसा पहली बार
पिछले साल दिसंबर में हुए इंग्लैंड के घरेलू सीरीज में सचिन ने 18.66 की औसत से 112 रन बनाए थे। इस सीरीज के बाद सचिन का औसत 54.32 पर पहुंच गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न हुई सीरीज के चेन्नई में खेले गए पहले मैच में तेंदुलकर ने 81 और नाबाद 13 रन बनाकर अपना औसत 54.46 पर पहुंचाया।

लेकिन इसके बाद अगली पांच पारियों में वह 7, 37, 21, 32 और 1 रन ही बना पाए।

इस तरह से वह सीरीज में 32.00 की औसत से 192 रन ही बना पाए। जिससे उनका औसत 21वीं सदी में पहली बार 54 से नीचे खिसक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed