{"_id":"6a1c2220455688e08908d0f5","slug":"sachin-ipl-reform-plan-scrap-impact-player-rule-let-captains-decide-powerplay-and-allow-bowlers-five-overs-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन का IPL रिफॉर्म प्लान: इम्पैक्ट प्लेयर खत्म हो, कप्तान तय करे पावरप्ले; गेंदबाजों को पांच ओवर देने की मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन का IPL रिफॉर्म प्लान: इम्पैक्ट प्लेयर खत्म हो, कप्तान तय करे पावरप्ले; गेंदबाजों को पांच ओवर देने की मांग
Sun, 31 May 2026 05:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 31 May 2026 05:27 PM IST
सार
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाने के लिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने, पावरप्ले में बदलाव करने और एक गेंदबाज को पांच ओवर फेंकने की अनुमति देने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा नियम बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा पहुंचा रहे हैं और गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए कई बड़े सुधारों का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को जरूरत से ज्यादा फायदा मिल रहा है, जिससे खेल का संतुलन बिगड़ रहा है। आईपीएल 2026 फाइनल से पहले आयोजित ईएसपीएनक्रिकइन्फो कार्यक्रम में बोलते हुए तेंदुलकर ने कहा कि सबसे पहले इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग
तेंदुलकर ने कहा कि टी20 क्रिकेट पहले ही बल्लेबाजों के पक्ष में झुका हुआ है और इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने इस असंतुलन को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाया जाना चाहिए। टी20 में टीम को सिर्फ 20 ओवर ही खेलने होते हैं और उसके बाद आप बल्लेबाजी लाइनअप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज जोड़ देते हैं। ऐसे में पहले से दबाव झेल रहे गेंदबाजों के लिए मुकाबला और मुश्किल हो जाता है।' आईपीएल में 2023 से लागू इस नियम के तहत टीम मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी की जगह दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। आलोचकों का मानना है कि इससे बल्लेबाज अधिक आक्रामक होकर खेलते हैं और बड़े स्कोर लगातार देखने को मिलते हैं।

पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटने का सुझाव
तेंदुलकर ने पावरप्ले नियम में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि शुरुआती छह ओवरों के पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, पहले चार ओवर बल्लेबाजों का पावरप्ले हों, जिसमें मौजूदा नियम लागू रहें। बाकी दो ओवर गेंदबाजी टीम के कप्तान की पसंद के अनुसार मैच के किसी भी समय लिए जा सकें। इन दो ओवरों में भी केवल दो फील्डर ही 30 गज के घेरे के बाहर रह सकें। तेंदुलकर का मानना है कि इससे फील्डिंग टीम को रणनीतिक रूप से मैच को नियंत्रित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

एक गेंदबाज को पांच ओवर फेंकने की अनुमति मिले
पूर्व भारतीय कप्तान ने एक और महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज को अधिकतम चार की बजाय पांच ओवर फेंकने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'किसी टीम का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आमतौर पर सबसे प्रभावी होता है। जब शीर्ष बल्लेबाज पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर सकते हैं, तो फिर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पांच ओवर गेंदबाजी करने का मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए?'

पोंटिंग और मूडी की अलग राय
इस मुद्दे पर पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी अतिरिक्त ओवर के विचार का समर्थन कर चुके हैं, हालांकि उनका मानना था कि इसे पहले छोटी प्रतियोगिताओं में आजमाया जाना चाहिए। वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप का मानना है कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाने के लिए पिचों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जाना चाहिए।

क्या बदल सकता है आईपीएल का भविष्य?
तेंदुलकर के ये सुझाव ऐसे समय में आए हैं जब आईपीएल में लगातार बड़े स्कोर बन रहे हैं और कई क्रिकेट विशेषज्ञ टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की घटती भूमिका को लेकर चिंता जता रहे हैं। यदि भविष्य में इन सुझावों पर विचार किया जाता है, तो आईपीएल के नियमों और मैच रणनीतियों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।