फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin finally opened heart

आखिरकार सचिन ने खोला दिल

Thu, 27 Dec 2012 12:52 AM IST
मसूरी/अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Dec 2012 12:52 AM IST
विज्ञापन
sachin finally opened heart

संन्यास की घोषणा के बाद से मसूरी में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आखिरकार चौथे दिन अपने प्रशंसकों के लिए दिल के दरवाजे खोले। बुधवार को वह न केवल व्यस्त रहने वाले लंढौर बाजार पहुंचे बल्कि  वहां अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रशंसकों का अभिवादन भी किया। हालांकि मीडिया से उनकी दूरी बरकरार रही।

विज्ञापन


मसूरी आने के बाद सचिन बुधवार को पहली बार लाल टिब्बा से बाहर निकले। उन्होंने लंढौर बाजार में मित्र संजय नारंग के क्लॉक टावर कैफे  में सपरिवार लंच लिया। बाहर निकलते वक्त उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों का मुस्कुराकर अभिभादन किया। हालांकि  भीड़ काफी अधिक होने के कारण पुलिस को उन्हें हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सचिन 3 बजकर 50 मिनट पर कैफे से वापिस बोथवैल बैंक के लिए लौट गए। उन्होंने आज का काफी वक्त आराम करने के लिए तय कर रखा था।
विज्ञापन


पैदल पहुंचे टॉम ऑल्टर के घर
सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अपना रूटीन कुछ तोड़ा। वह पिछले तीन दिनों से अधिकतर समय जिम या बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट में बिता रहे थे लेकिन आज ऐसा नहीं रहा। वह ब्रेकफस्ट के बाद बोथवेल बैंक से करीब 10.45 बजे पैदल ही पत्नी अंजलि के साथ फिल्म अभिनेता टॉम ऑल्टर से मिलने उनकी कोठी पर पहुंचे। दोनों ने कॉफी की चुस्कियों के साथ करीब आधे घंटे तक  मुंबई की यादें ताजा कीं। टॉम ऑल्टर को अभिनय के साथ ही क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है। मसूरी स्थित वुडस्टॉक स्कूल में पढ़ाई के दौरान टॉम आल्टर क्रिकेट और फुटबाल के उम्दा खिलाड़ी रहे हैं। स्पोर्टसमैन स्पिरिट के कारण ही सचिन उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के एडीसी ने दिया राजभवन का न्योता

राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर को राजभवन आने का न्योता दिया है। उनका यह संदेश लेकर उनके एडीसी संजय नारंग की कोठी बोथवेल बैंक पहुंचे। करीबी सूत्रों की मानें तो एडीसी ने सचिन से 15 मिनट की मुलाकात में उन्होंने राजभवन आमंत्रित किया है। वह करीब 12 बजे लौट गए। उधर, सचिन से मिलने पहुंचे आंध्र प्रदेश के  चार अधिवक्ताओं के दल को निराश लौटना पड़ा। उन्होंने सचिन से मिलना चाहा लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी।


दोहराया, दखल न दे मीडिया

सचिन के मीडिया से दूरी के बनाए रखने के कारण मसूरी पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों में लगातार तनातनी चल रही है। बुधवार को भी बोथवेल बैंक के पास बैरिकेडिंग कराने को लेकर दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। हालांकि बाद में कोतवाल बीएस रावत ने सचिन के हवाले से दो जनवरी को उनके मीडिया के सामने आने की बात कही। वह भी इस शर्त पर ही इस दौरान मीडिया, उनके निजी कार्यक्रम में कोई दखल न दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed