फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA20 League 2025: Full Squads of All Six Teams Announced for Season 4; Brevis, Markram Shines in Auction

T20: इस लीग की नीलामी में टूटे रिकॉर्ड्स; ब्रेविस 8.3 करोड़ में बिके, जाएंट्स ने मार्करम को 7 करोड़ में खरीदा

Wed, 10 Sep 2025 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Sep 2025 11:14 AM IST
सार

22 वर्षीय ब्रेविस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.3 करोड़ रुपये) में खरीदा। वहीं, प्रोटियाज टी20 कप्तान मार्करम को डरबन सुपरजाएंट्स ने 14 मिलियन रैंड (करीब 7 करोड़ रुपये) में अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन
SA20 League 2025: Full Squads of All Six Teams Announced for Season 4; Brevis, Markram Shines in Auction
दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग - फोटो : ANI

विस्तार

जोहानिसबर्ग में मंगलवार (10 सितंबर) को हुए दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के चौथे सीजन की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के दो शीर्ष बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और एडेन मार्करम ने इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक की सभी नीलामियों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


22 वर्षीय ब्रेविस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.3 करोड़ रुपये) में खरीदा। वहीं, प्रोटियाज टी20 कप्तान मार्करम को डरबन सुपरजाएंट्स ने 14 मिलियन रैंड (करीब 7 करोड़ रुपये) में अपने साथ जोड़ा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग की नीलामी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ट्रिस्टन स्टब्स के नाम था। उन्हें 2022 की पहली नीलामी में 9.2 मिलियन रैंड (करीब 4.6 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था। अब ब्रेविस और मार्करम ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

गांगुली की मौजूदगी में ब्रेविस की बड़ी बोली
प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच और भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने खुद ब्रेविस को खरीदने के लिए बोली लगाई। गांगुली ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह बेहद शानदार प्रतिभा हैं। पिछले डेढ़ साल में उनके खेल में काफी सुधार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने दिखा दिया कि वह गेम-चेंजर हैं और यही टी20 क्रिकेट की जरूरत है।'

गांगुली ने कहा, 'मेरे लिए पैसे मायने नहीं रखते। मैं मानता हूं कि वह शानदार खिलाड़ी हैं। वह स्पिन को बेहतरीन खेलते हैं और इसी वजह से इतनी ऊंची कीमत पर गए।' ब्रेविस मूल रूप से प्रिटोरिया के ही रहने वाले हैं और वह तीन सीजन तक MI केप टाउन के लिए खेलने के बाद अब अपने घरेलू मैदान सेंचुरियन लौटेंगे।

मार्कराम की खींचतान, डरबन ने मारी बाजी
ब्रेविस की खरीदारी के महज 12 मिनट पहले एडेन मार्करम की बोली लगी। डरबन सुपरजाएंट्स (DSG) ने उन्हें 14 मिलियन रैंड में खरीदा। मार्करम को पहले उनकी पुरानी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप रखने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल कर शुरुआती 12.4 मिलियन रैंड तक की बोली मिलाई, लेकिन डरबन ने 1.6 मिलियन रैंड और बढ़ाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
विज्ञापन

SA20 कमिश्नर की प्रतिक्रिया
नीलामी के बाद SA20 लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'मैं पैसों की चर्चा से बचना चाहता हूं, लेकिन यह देखना शानदार है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में इतना बड़ा निवेश हुआ है। फ्रेंचाइजी अब अपने खिलाड़ियों के पीछे मजबूती से खड़ी हैं। खिलाड़ियों ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और वही उनकी ऊंची कीमत का कारण है।'

अन्य बड़ी खरीदारी
जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर वियान मुल्डर को 9 मिलियन रैंड (करीब 4.5 करोड़ रुपये) में खरीदा। इसके अलावा लेफ्ट-आर्म सीमर नांद्रे बर्गर को 6.3 मिलियन रैंड (करीब 3.1 करोड़ रुपये) में अपने साथ जोड़ा। कुल मिलाकर छह फ्रेंचाइजियों ने 129.3 मिलियन रैंड (करीब 65 करोड़ रुपये) खर्च कर 84 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से अकेले 116.9 मिलियन रैंड (करीब 59 करोड़ रुपये) सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर खर्च हुए। खास बात यह रही कि 12 अंडर-23 खिलाड़ियों पर 22.8 मिलियन रैंड (करीब 11.4 करोड़ रुपये) की भारी बोली लगी।

युवा खिलाड़ियों में निवे
डरबन सुपरजाएंट्स ने उभरते तेज गेंदबाज क्वेना माफाका को 2.3 मिलियन रैंड (करीब 1.1 करोड़ रुपये) में खरीदा। वहीं जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने जान्को स्मिट को, प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बायंडा माजोला को और पार्ल रॉयल्स ने जे.जे. बासन को अपने साथ जोड़कर उन्हें पहली बार SA20 का हिस्सा बनाया। पूर्व कप्तान और SA20 कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'यह अभूतपूर्व निवेश है। खासकर अंडर-23 खिलाड़ियों में 22 मिलियन रैंड से ज्यादा का निवेश हुआ है, जो वाकई अद्भुत है। इससे साफ है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।'

यहां देखें सभी स्क्वॉड

 

जोबर्ग सुपर किंग्स   एमआई केप टाउन
नांद्रे बर्गर ट्रेंट बोल्ट
फाफ डुप्लेसिस कॉर्बिन बॉश
डियान फॉरेस्टर रसी वान डर डुसेन
डोनोवन फरेरा रीजा हेंड्रिक्स
रिचर्ड ग्लीसन करीम जनत
अकील हुसैन राशिद खान
ब्रैंडन किंग डैन लेटगन
रिवाल्डो मूनसामी जॉर्ज लिंडे
वियान मुल्डर ट्रिस्टन लूस
शुभम रांजणे टॉम मूर्स
राइली रूसो निकोलस पूरन
जान्को स्मिट कगिसो रबाडा
स्टीव स्टोल्क रेयान रिकेल्टन
प्रेनेलन सुब्रायन तबरेज शम्सी
इमरान ताहिर जेसन स्मिथ
नील टिमर्स जेक्स स्नायमन
रीस टॉपले डेन पिएड्ट
जेम्स विंस ड्वेन प्रीटोरियस
डेनियल वॉरल टियान वैन वूरन
सनराइजर्स ईस्टर्न केप डरबन सुपरजाएंट्स
जॉनी बेयरस्टो मार्क्वेस एकरमैन
मैथ्यू ब्रीत्जके डेविड बेडिंघम
जेम्स कोल्स ईथन बॉश
क्विंटन डिकॉक जोस बटलर
अल्लाह गजनफर डेवोन कॉनवे
लुईस ग्रेगरी गेराल्ड कोएत्जी
जॉर्डन हेरमैन टोनी डि जॉर्जी
मार्को यान्सेन डैरिन डुपाविलॉन
सीजे किंग दय्यान गलीम
जेपी किंग तैजुल इस्लाम
पैट्रिक क्रूगर इवान जोन्स
एडम मिल्ने हेनरिक क्लासेन
सेनुरन मुथुसामी एडेन मार्करम
एनरिक नॉर्त्जे सुनील नरेन
लुथो सिपाम्ला नूर अहमद
ट्रिस्टन स्टब्स एंडिले सिमेलाने
बेयर्स स्वानेपोल डेविड वीज
मिचेल वान ब्यूरन गिस्बर्ट वेग
क्रिस वुड क्वेना मफाका
 
पार्ल रॉयल्स प्रिटोरिया कैपिटल्स
आसा ट्राइब डेवाल्ड ब्रेविस
ब्योर्न फॉर्तूइन जुनैद दावूद
डैनियल लॉरेंस कॉनर एस्टरह्यूजन
डेविड मिलर विल जैक्स
डेलानो पॉटगिएटर विहान लुब्बे
ईशान मलिंगा केशव महाराज
गुडाकेश मोती साकिब महमूद
हार्डस विलजोएन सिबोनेलो मखन्या
जैकब जोहान्स बैसन बायंडा माजोला
केगन लायन-कैशे लुंगी एनगिडी
काइल वेर्रेयन क्रेग ओवरटन
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ब्राइस पार्सन्स
मुजीब उर रहमान गिडियन पीटर्स
न्कोबानी मोकोएना मीका-एल प्रिंस
न्कोबायोम्जी पीटर आंद्रे रसेल
ओटनिल बार्टमैन शेरफेन रदरफोर्ड
रुबिन हर्मन विल स्मीड
सिकंदर रजा लिजाड विलियम्स
विशेन हालांबगे कोडी यूसुफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed